छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने की पत्नी की हत्या , दामाद पर भी किया हमला

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने की पत्नी की हत्या , दामाद पर भी किया हमला
बिलासपुर 11 मई 2023 - अवैध संबंध की आशंका पर पति ने धारदार हथियार से पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। वहीं, हमले में महिला का दामाद भी गंभीर रूप से घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला तखतपुर क्षेत्र के जूनापारा चौकी अंतर्गत शांतिपुर गांव की है।

जूनापारा क्षेत्र के शांतिपुर में रहने वाले चंदू मेश्राम की बेटी ने गांव में ही रहने वाले संजू भारद्वाज से प्रेम विवाह किया है। इसके कारण समाज के लोगों ने चंदू के परिवार से दूरी बना ली थी। वहीं, चंदू की बेटी और दामाद का उनके घर आना जाना है। शादी के कुछ दिनों बाद ही चंदू ने अपनी पत्नी अमरीका बाई और दामाद संजू के बीच अवैध संबंध का आरोप लगाकर विवाद करना शुरू कर दिया। इसे लेकर उनके घर में आए दिन तनाव की स्थिति बन रही थी। इसके बाद भी बेटी और दामाद ने घर आना बंद नहीं किया। इसे लेकर चंदू आए दिन पत्नी से मारपीट भी करता। बुधवार की रात चंदू की बेटी और दामाद संजू उसके घर आए थे। रात में भी सास और दामाद के बीच अवैध संबंध को लेकर विवाद हुआ।

इसी दौरान तैश में आकर चंदू ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं, बीच-बचाव करने आए अपने दामाद पर भी हमला किया। हमले में घायल अमरीका बाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मारपीट और हमले के दौरान शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ देखकर चंदू अपने घर से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। वहीं, घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज कर आरोपित पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH