छत्तीसगढ़ - पिकअप को छुड़ाने के लिए महिला विधायक ने RTO के पास गिरवी रखा अपना मंगलसूत्र

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पिकअप को छुड़ाने के लिए महिला विधायक ने RTO के पास गिरवी रखा अपना मंगलसूत्र
दुर्ग 10 मई 2023 - रेत माफिया से जान का खतरा बताकर पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाने वालीं खुज्जी विधायक छन्नी साहू ने मंगलवार काे RTO ऑफिस में अपनी नाराजगी दिखाई। फोन करने के बावजूद एक कार्यकर्ता की पिकअप नहीं छोड़ने पर छन्नी साहू पेंड्री स्थित परिवहन विभाग के दफ्तर पहुंचीं और नाराजगी जताते हुए चालान के एवज में उन्होंने वहां अपना मंगलसूत्र छोड़ा और बोला कि इसे बेचकर चालान भर लेना, पैसे बचें तो वापस कर देना। 

दरअसल जंगलपुर के पास RTO के दुर्ग स्क्वॉयड ने धान बीज से लदी पिकअप को ओवरलोड बताते हुए 42 हजार का चालान काटा था। गाड़ी मालिक ग्राम रामतराई निवासी दुलचंद साहू ने विधायक छन्नी साहू को फोन किया। फोन पर बात होने के बाद भी गाड़ी नहीं छूटी तो कुछ देर बाद विधायक पेंड्री पहुंचीं और उन्होंने महिला अधिकारी से बात की जिन्होंने चालान काटा था। 

जब किसी भी हाल में अधिकारी नहीं माने तो नकद राशि ना होने की बात कहते हुए विधायक ने अपने सोने का मंगलसूत्र वहां रख दिया। यह भी कहा कि इसे बेचकर चालान वसूल कर लीजिएगा। वही खुज्जी विधायक छन्नी साहू का कहना है कि मेरे कार्यकर्ता जो क्षेत्र में दिन-रात मेहनत करते हैं उनके लिए इतना तो करना ही चाहिए। मुझे यह भी पता चला कि 42 हजार के चालान के एवज में 52 हजार मांगे गए। नकद ना होने पर मैं वहां अपना मंगलसूत्र छोड़कर आ गईं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH