खेत मे मिली एक या दो नही बल्कि पूरे ग्यारह लाशें , सभी मृतक एक ही परिवार के , पुलिस जांच में जुटी ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
खेत मे मिली एक या दो नही बल्कि पूरे ग्यारह लाशें , सभी मृतक एक ही परिवार के , पुलिस जांच में जुटी ,,
जोधपुर 09 अगस्त 2020 - राजस्थान के जोधपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां देचू के लोड़ता अचलावता गांव में 11 लोगों की मौत हो गई है. खेत मे इन सभी 11 लोगों के शव मिले हैं. सभी मृतक पाक विस्थापित बताए जा रहे हैं. ये सभी लोग एक ही परिवार के थे और अचलावता गांव में खेती का काम करते थे. इस मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है.

जोधपुर के देचू थाना क्षेत्र के लोड़ता गांव में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत की सूचना मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई. आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने 11 लोगों के शव बरामद किए. साथ ही एक युवक घायल अवस्था में दिखा, जिसको पुलिस ने पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया. मृतकों में 2 पुरुष, 4 महिला, 5 बच्चे बताए जा रहे हैं.

प्रथम जानकारी के अनुसार मृतक परिवार पाक विस्थापित भील समाज का है और कुछ समय पहले ही ये सभी लोग पाकिस्तान से जोधपुर आए थे. ये सभी लोग गांव के खेत में ट्यूबवेल पर काम करते थे और पास ही में बनी झोपड़ी में रहते थे. प्रथम दृष्टया सभी की मौत जहर खाने या कीटनाशक खाने से होने की बात सामने आ रही है.

फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है. सूचना पर जोधपुर ग्रामीण एसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और एफएसएल टीम द्वारा मौके पर जांच की जा रही है. जोधपुर ग्रामीण एसपी राहुल बारहट ने इस घटना की जानकारी दी.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH