मॉडल से IAS बनी ऐश्वर्या श्योराण के नाम पर 16 से ज्यादा फर्जी एकाउंट , पुलिस में शिकायत दर्ज ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मॉडल से IAS बनी ऐश्वर्या श्योराण के नाम पर 16 से ज्यादा फर्जी एकाउंट , पुलिस में शिकायत दर्ज ,,
मुम्बई 09 अगस्त 2020 - मिस इंडिया फाइनलिस्ट रहीं ऐश्वर्या श्योराण यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद से खबरों में हैं। दरअसल, मॉडल ऐश्वर्या मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं, लेकिन इस साल उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 93 वीं रैंक हासिल की है, जिसके बाद से हर कोई उनके बारे में सर्च कर रहा है। उनके खबरों में आने के साथ ही सोशल मीडिया पर उनके लिए सर्चिंग बढ़ गई है और ऐसे में लोगों ने उनके नाम पर फेक आईडी बनाना शुरू कर दी है।

ऐसे में मॉडल के 16 से ज्यादा फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बन गए हैं। अब इंस्टाग्राम पर बने इतने अकाउंट्स को लेकर ऐश्वर्या ने मुंबई के कुलाबा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। कोलाबा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि ऐश्वर्या श्योराम को 16 से ज्यादा फेक अकाउंट मिले, जिसके बाद गुरुवार को शिकायत दर्ज करवाई गई है। लाइव मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी ने बताया कि ऐश्वर्या का इंस्टाग्राम पर अकाउंट नहीं है।

उन्होंने बताया, ‘हमने शिकायतकर्ता की नकली प्रोफाइल बनाने को लेकर सूचना और प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 के तहत अज्ञात व्यक्तियों को पकड़ा है। बता दें कि मॉडल के पिता अजय कुमार, सेना में कर्नल हैं और उनकी अभी तेलंगाना में ड्यूटी है। बता दें कि ऐश्वर्या एक मॉडल हैं और 2016 मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं और सिविल सेवा परीक्षा में पास होने के बाद उनकी काफी चर्चा हो रही है।

मिस इंडिया ने लिखा- ‘एश्वेर्या श्योराण, फेमिना मिस इंडिया 2016 की फाइनलिस्ट, कैंपस प्रिंसेस दिल्ली 2016 , फ्रेशफेस की विजेता दिल्ली 2015 ने सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 93 हासिल करते हुए हमें गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई।’ खास बात है कि ऐश्वर्या ने यह परीक्षा पहले प्रयास में पास कर ली है, जबकि यूपीएससी की क्रेक करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है।  
मॉडल से IAS बनी ऐश्वर्या श्योराण के नाम पर 16 से ज्यादा फर्जी एकाउंट , पुलिस में शिकायत दर्ज ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH