विदाई के बाद घर जा रहे दूल्हा और दुल्हन की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त , हादसे में दूल्हा और दुल्हन की मौत

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
विदाई के बाद घर जा रहे दूल्हा और दुल्हन की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त , हादसे में दूल्हा और दुल्हन की मौत
नालंदा 07 मई 2023 - नालंदा जिले में शादी के चंद घंटे बाद ही दूल्हा-दुल्हन की एक साथ दर्दनाक मौत हो गई. एक पल में दो परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं. जिस कार में दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराकर ले जा रहा था उसे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी. कार सड़क से नीचे उतर गई. दूल्हा और दुल्हन की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में दूल्हे का बहनोई गंभीर घायल हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रैक्टर सहित फरार हुए चालक तलाश शुरू कर दी है. घटना बिहार के नालंदा जिले के गांव की है।

घटना नालंदा के गिरियक थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव के पास की है. शुक्रवार को गिरियक के सतौआ गांव के रहने वाले कारू चौधरी की बेटी पुष्पा कुमारी (20 साल) की शादी नवादा के महराना गांव के रहने वाले श्याम कुमार (27 साल) के साथ हुई थी. शनिवार दोपहर को पुष्पा को विदा किया गया था. इनोवा कार में श्याम अपनी दुल्हन पुष्पा और बहनोई के साथ अपने गांव महाराना के लिए निकला था. दोपहर करीब 3-4 बजे के बीच उनकी गाड़ी पुरैनी गांव के पास पहुंची ही थी कि तभी रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. इसके कारण कार सड़क से नीचे उतर गई. श्याम और पुष्पा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. श्याम का बहनोई और कार का ड्राइवर इस बुरी तरह से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन के शव को मर्चुरी भिजवाया और गंभीर घायल बहनोई को इलाज के लिए विम्स में भर्ती कराया. कार को टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर सहित फरार हो गया था. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के बारे में जैसे ही परिवारों को जानकारी मिली तो वहां मातम छा गया. एक ही पल में खुशियां गम में बदल गईं. लोगों का कहना था कि हमने तो बेटी को खुशी-खुशी विदा किया था, क्या पता था कि ऐसा कुछ हो जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH