बंगाल की खाड़ी पर मंडराया साल के पहले चक्रवाती तूफान का खतरा , चक्रवाती तूफान को लेकर सरकार अलर्ट

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बंगाल की खाड़ी पर मंडराया साल के पहले चक्रवाती तूफान का खतरा , चक्रवाती तूफान को लेकर सरकार अलर्ट
नई दिल्ली 06 मई 2023 - भारतीय मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में साल के पहले चक्रवात को लेकर अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने कहा कि 6 मई के आस-पास साउथ-वेस्ट बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है. इसके कारण उसी क्षेत्र में एक लो प्रे​​​​​​शर एरिया बनेगा. जिसका असर अगले 48 घंटों तक रहेगा. चक्रवाती तूफान की आशंका के बीच ओडिशा सरकार भी अलर्ट मोड में है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और अधिकारियों से किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा. पटनायक ने 2 मई, 2019 को ओडिशा तट से टकराने वाले फानी चक्रवात को याद करते हुए कहा कि गर्मियों के दौरान चक्रवात के रास्तों को पहचानना मुश्किल होता है।

उन्होंने अधिकारियों को सलाह दी कि अगर जरूरत हो तो निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को साइक्लोन शेल्टर में शिफ्ट करें और चक्रवात के बाद राहत और बहाली कार्यों की योजना तैयार करें. पटनायक ने मुख्य सचिव पीके जेना से नियमित रूप से स्थिति की समीक्षा करने और विशेष राहत आयुक्त सत्यव्रत साहू को सभी विभागों और जिलों के साथ समन्वय से काम करने को कहा।

हालांकि, भुवनेश्वर में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने कहा कि आईएमडी ने अभी तक किसी चक्रवात की भविष्यवाणी नहीं की है. बता दें कि 6 मई के आसपास साउथ-वेस्ट बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है. इसके कारण उसी क्षेत्र में एक लो प्रे​​​​​​शर एरिया बनेगा. जिसका असर अगले 48 घंटों तक रहेगा।

मुख्य सचिव पीके जेना ने कहा कि राज्य में अगर कोई चक्रवात में आता है तो राज्य 'जीरो कैजुअल्टी' सुनिश्चित करने के लिए काम करेगा. उन्होंने कहा, "इस संबंध में सभी कलेक्टरों को सतर्क कर दिया गया है. साइक्लोन शेल्टर तैयार हैं और  स्कूल भवनों सहित अधिक सुरक्षित स्थानों की भी पहचान की गई है।

वहीं, साहू ने कहा कि सभी जिलों में 24x7 नियंत्रण कक्ष पहले ही चालू कर दिए गए हैं.18 तटीय और आसपास के जिलों के कलेक्टरों को तैयार रहने के लिए कहा गया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की कुल 17 टीमों और ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ODRAF) की 20 टीमों को तैयार रखा गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH