शर्मनाक , 12th टॉपर छात्रा को परिजनों ने शादी के नाम पर बेचा 5 लाख में , पुलिस को बताई आपबीती ,,

मध्य प्रदेश , 09-08-2020 7:16:58 PM
Anil Tamboli
शर्मनाक , 12th टॉपर छात्रा को परिजनों ने शादी के नाम पर बेचा 5 लाख में , पुलिस को बताई आपबीती ,,
शिवपुरी 09 अगस्त 2020 - मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक महिला को बेचने का शर्मनाक मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर परिवार के सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित महिला ने कहा कि वह कक्षा 12वीं की टॉपर छात्रा रही है, उसे अशोक लोधी से शादी न करने पर परिवार के सदस्यों ने 25 जून को जान से मारने की धमकी दी है।
 
पीड़िता महिला ने बताया कि पांच लाख रुपए में मुझे परिवार के लोगों ने अशोक लोधी को बेचकर शादी की। यह मुझे तब पता चला जब में शादी के बाद ससुराल पहुंची। जहां पति अशोक ने रात में मुझसे कहा कि तुझे पांच लाख में खरीदकर लाए हैं। तुझसे जो कहेंगे, वह करना होगा। यदि बात नहीं मानी तो जान से हाथ धो बैठेगी।

मेरा पति मुझे पत्नी नहीं एक वस्तु समझता है। इसलिए में उसका घर छोड़कर एक दोस्त की मदद से एसपी ऑफिस पहुंची। यदि मेरी मदद नहीं की गई तो फिर मुझे और  मेरे दोस्त दोनों के परिवार को जान से खत्म कर दिया जाएगा। यह बात साल भर पहले कक्षा 12 की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने वाली छात्रा ने एसपी ऑफिस में कही। एसपी ने मामले की जांच कोतवाली थाना प्रभारी को सौंप कर कार्रवाई करने को कहा। साथ ही युवक-युवती को उनके सुपुर्द कर दिया।
 
कोतवाली थाना प्रभारी ने दोनों को कोतवाली ले आए। कोतवाली प्रभारी बादाम सिंह ने संबंधित थाना प्रभारी जितेंद्र को पूरे मामले की तस्दीक करने को कहा है। शनिवार सुबह दोनों का बयान लेने के बाद पुलिस ने उन्हें एसडीएम कार्यालय में पेश किया। वहीं जिस दीपक कोली के साथ छात्रा आई थी उसने बताया कि इस युवती का साथ देने पर मुझे और मेरे परिवार की जान को खतरा है। युवती तो घर और ससुराल वालों से परेशान है ही मुझे भी उनसे जान का खतरा है।
 
कोतवाली थाना प्रभारी बादाम सिंह यादव ने बताया की एस पी ऑफिस से हम युवती और युवक को कोतवाली ले आए जहां से संबंधित थाने के थानेदार जितेंद्र को पूछताछ के लिए अधिकृत किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH