छत्तीसगढ़ - पति के अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने उतारा मौत के घाट

धमतरी , 03-05-2023 1:51:38 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पति के अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने उतारा मौत के घाट
धमतरी 02 मई 2023 - पति के साथ दूसरी महिला से अवैध संबंध होने की बात को लेकर आए दिन पति-पत्नी के बीच लड़ाई होती थी। वहीं घटना के दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ, तो तैश में आकर पति ने अपनी पत्नी पर हंसिया से वारकर हत्या कर दी। फिलहाल आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कुरूद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी गोपी चतुर्वेदी 34 वर्ष तर्रीपारा जिला गरियाबंद कुरूद थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि कुरूद ब्लाक के ग्राम अछोटी निवासी सुशीला टंडन 34 वर्ष का उनके ही पति गोविंद टंडन 40 वर्ष ने घरेलू विवाद को लेकर 01 मई की शाम 07 बजे सुशीला के कमर व हाथ में हंसिया से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे सुशीला टंडन की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए कुरूद अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया। इधर पुलिस ने आरोपित पति को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी दूसरे महिला के साथ उसके अवैध संबंधों को लेकर गाली-गलौज करती थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन लड़ाई झगड़ा होता था। घटना के दिन भी पति-पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा हुआ। इससे आक्रोशित होकर आरोपित ने गुस्से में पत्नी को हंसिया से मार कर हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपित के पास से धारदार हंसिया एवं घटना स्थल से भौतिक साक्ष्य एकत्रित कर जब्त किया है। पुलिस ने आरोपित गोविद टंडन 39 वर्ष ग्राम अछोटी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती की महिला को उत्तरप्रदेश का युवक कर रहा था ब्लैकमेल, अब तक वसूले 09 लाख रुपये, भीतर देखे आरोपी की तश्वीर
सक्ती की महिला को उत्तरप्रदेश का युवक कर रहा था ब्लैकमेल, अब तक वसूले 09 लाख रुपये, भीतर देखे आरोपी की तश्वीर
छत्तीसगढ़ - नवरात्रि पर्व में देवी मंदिर में बड़ा हादसा, रोपवे टूटने से 08 श्रद्धालु घायल
छत्तीसगढ़ - नवरात्रि पर्व में देवी मंदिर में बड़ा हादसा, रोपवे टूटने से 08 श्रद्धालु घायल
छत्तीसगढ़ - दुल्हन का गौना करा कर वापस आ रहे बाराती वाहन पलटा, हादसे में एक बच्ची की मौत और कई घायल
छत्तीसगढ़ - दुल्हन का गौना करा कर वापस आ रहे बाराती वाहन पलटा, हादसे में एक बच्ची की मौत और कई घायल
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती -  दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH