छत्तीसगढ़ - गर्लफ्रेंड को गोद में बिठाकर स्कूटी पर किया स्टंट , पुलिस ने थाने बुला कर किया कुछ ऐसा की ,,,

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - गर्लफ्रेंड को गोद में बिठाकर स्कूटी पर किया स्टंट ,  पुलिस ने थाने बुला कर किया कुछ ऐसा की ,,,
बिलासपुर 28 अप्रैल 2023 - बिलासपुर में स्कूटी सवार एक प्रेमी जोड़े का शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, स्कूटी में बैठकर अश्लील हरकत करते युवक युवती देखे गए हैं। यह वीडियो इमलीपारा क्षेत्र का बताया जा रहा है। वहीं स्कूटी सवार कपल के विडियो वायरल होने के मामले में अब पुलिस भी हरकत में आ गई है और ट्रैफिक पुलिस ने वायरल विडियो पर संज्ञान लेते हुए स्कूटी चालक पर चालान काटा है। बताया जा रहा है कि टिकरापारा का रहने वाला एक युवक है जो कि स्कूटी में सवार था। DSP ट्रैफिक ने स्कूटी मालिक पर कार्रवाई की है और 8,800 रुपए का चालान काटा है। यह कार्रवाई एमवी एक्ट के तहत की गई है।

बीती रात 2:00 बजे एक युवक की स्कूटी में ड्राइव कर लड़की हैंडल की तरफ पीठ करके उसकी गोद में बैठी हुई एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इस संबंध में यातायात के DSP संजय साहू संज्ञान में लेते हुए सोशल मीडिया से प्राप्त वीडियो पर तत्काल गाड़ी नंबर से मोबाइल नंबर निकलवा कर गाड़ी मालिक से संपर्क किया जिसे 30 मिनट के भीतर थाना लाकर 8,800/- का चालान काटा गया। 

इस मामले में पुलिस ने टिकरापारा निवासी 19 वर्षीय युवक हर्ष तिवारी के खिलाफ कार्यवाही की, लेकिन आश्चर्यजनक तरीके से उस युवती को पूरी तरह से बख्श दिया जो खतरनाक तरीके से इस स्टंट की सहभागी थी। अक्सर इस तरह के अपराध में युवतियों को छूट दी जाती है, शायद इसी का लाभ कुछ उद्दंड युवतियां उठा रही है। इस संबंध में ट्रैफिक DSP ने बताया कि- बीती रात युवक द्वारा जो स्कूटी में यातायात नियम का उल्लंघन करते वायरल वीडियो मुझे प्राप्त होने पर तत्काल मैंने कार्यवाही हेतु थाना तलब कर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालान काटा गया एवं युवक से माफी मंगवाई गई। यातायात पुलिस इस प्रकार से यातायात के नियम उल्लंघन करने वाले पर सदैव कठोर कार्यवाही करते रहेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH