छत्तीसगढ़ - पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत से विभाग में मचा हड़कंप , उच्च अधिकारी पँहुचे थाने

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत से विभाग में मचा हड़कंप , उच्च अधिकारी पँहुचे थाने
बिलासपुर 26 अप्रैल 2023 - बिलासपुर जिले के तारबाहर थाने में पुलिस हिरासत में एक आरोपी की मौत के बाद सनसनी फैल गई, जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह तारबाहर थाने में एक धोखाधड़ी के मामले में गिरफ़्तार आरोपी की मौत का मामला प्रकाश में आया है, खबर के सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है, वही आनन फानन में पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी तारबाहर थाने पहुँचकर जांच में जुट गए है, हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नही हो पाया है कि आरोपी की मौत कैसे हुई है और किन हालातों में हुई है, जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की सुबह तबियत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार तेलीबांधा रायपुर निवासी श्याम मोदी पिता टी पी मोदी उम्र 55 वर्ष को तारबाहर पुलिस 2022 में दर्ज धारा 420 के अपराध में गिरफ्तार कर मंगलवार को थाने लाई थी, जिसे थाने में ही हिरासत में रखा गया था, आज सुबह अचानक उस आरोपी के मौत की खबर सामने आई है।

आरोपी के पुलिस अभिरक्षा में मौत की सूचना परिजनों को नही दी गई थी, पुलिस ने मृतक की पत्नी रीता मोदी को आज सुबह कुछ कागजो पर दस्तख़त करने बुलाया था, जहाँ पहुँचने पर उसे अपने पति की मौत की खबर मिली, जिसके बाद वह बिलखने लगी।

पुलिस हिरासत में मौत के बाद अब परिजन न्यायिक जांच की मांग कर रहे है, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके और कोई दोषी है तो उसे सजा मिल सके। 

मामले में CSP संदीप कुमार पटेल ने बताया कि मौत थाने में नही हुई है, आज सुबह आरोपी की तबियत बिगड़ने पर उसे हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था, तभी हॉस्पिटल में मौत होने की सूचना मिली है, मामला गंभीर होने की वजह से दंडाधिकारी से जांच कराई जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH