केरल के कोझिकोड विमान हादसा मामला , विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया मुआवजे का एलान ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
केरल के कोझिकोड विमान हादसा मामला , विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया मुआवजे का एलान ,,
नई दिल्ली 08 अगस्त 2020 -  केरल के कोझिकोड में हुए विमान हादसे में मरने वालों की संख्या 18 हो गई है। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी घटनास्थल पर मुआयना के लिए पहुंच गए हैं। हरदीप सिंह पुरी ने हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिवार के लोगों को सहायता राशि के तौर पर 10 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इसके साथ ही जो लोग गंभीर तरह से घायल हुए हैं, उनके परिवार को लोगों को 2 लाख व मामूली घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपए मदद के तौर पर देने की घोषणा की गई है। इस दौरान पुरी ने कहा कि हम भाग्यशाली थे कि विमान में आग नहीं लगी।

इससे पहले 17 लोगों के मौत की बात सामने आ रही थी। हरदीप सिंह पुरी ने बताया है कि हादसे में मरने वाले 18 लोगों में दो पायलट भी शामिल है। हरदीप सिंह पुरी ने कहा,'दो पायलट समेत 18 लोगों की मौत हुई है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है। 127 लोग अस्पताल में हैं। अन्य लोगों को छुट्टी दे दी गई है।' बता दें कि एयर इंडिया का ये विमान शुक्रवार रात केरल के कोझिकोड में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दरअसल, विमान भारी बारिश के बीच लैंडिंग के दौरान हवाईपट्टी पर फिसलने के बाद खाई में जा गिरा। विमान दो हिस्सों में टूट गया। मृतकों में मुख्य पायलट कैप्टन दीपक साठे और उनके सह-पायलट अखिलेश कुमार भी शामिल हैं। नागर विमानन मंत्रालय के अनुसार बी737 द्वारा दुबई से संचालित उड़ान संख्या आईएक्स1344 शुक्रवार को कोझिकोड में शाम सात बजकर 41 मिनट पर रनवे पर फिसल गई। विमान में 10 नवजात समेत 184 यात्री, दो पायलट और चालक दल के चार सदस्य थे। वहीं, डीजीसीए के बयान में कहा गया कि हवाईपट्टी-10 पर उतरने के बाद विमान रुका नहीं और हवाईपट्टी के अंत तक पहुंचकर खाई में गिरने के बाद दो हिस्सों में टूट गया। एअर इंडिया एक्सप्रेस के बेड़े में सिर्फ बी737 विमान हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH