छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति की खून से लथपथ लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी

बेमेतरा , 21-04-2023 6:34:38 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति की खून से लथपथ लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी
बेमेतरा 21 अप्रैल 2023 - बेमेतरा में दोहरे हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बुजुर्ग दंपत्ति में महिला का सिर पत्थर से कुचलकर हत्या की गयी, तो वहीं बुजुर्ग का गला रेत कर की हत्या की गयी है। जानकारी के अनुसार घर में दोनों पति पत्नी ही रहते थे। दोनों का घर गांव के बाहर फार्म हाउस में था। हत्या इतना दर्दनाक था कि देखने वालों की रूह कप जायेगा। घटना कंडरका चौकी क्षेत्र के ग्राम सिलघट का है।

बता दें कि सुखीराम निषाद (72) भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से रिटायर्ड हुए थे। उनके दो लकड़े और एक लड़की है। तीनों की शादी हो चुकी है। दोनों बेटे भिलाई में काम करते हैं। सुखीराम पत्नी श्यामबती निषाद (70) के साथ गांव में ही रहते थे और खेती-किसानी का काम किया करते थे। उनका मकान गांव से थोड़ा हटकर बना हुआ है। गुरुवार सुबह करीब 7-8 बजे लोगों ने घर में कोई हलचल नहीं दिखी तो अंदर जाकर देखा तो वहां दंपति का शव पड़ा था।

पुलिस पहुंची तो बुजुर्ग का शव बरामदे में पड़ी चारपाई पर था। जबकि उनकी पत्नी का शव घर के अंदर कमरे में जमीन पर पड़ा था। दो लोगों की एक साथ हुए हत्या के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग सुखराम की गला रेतकर हत्या की गई है। जबकि उनकी पत्नी के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया है। बुजुर्ग महिला श्यामबती और हत्यारों के बीच काफी संघर्ष होने के भी निशान मिले हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH