छत्तीसगढ़ - अपोलो हॉस्पिटल के डायलिसिस वार्ड में लगी आग , मची अफरातफरी

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अपोलो हॉस्पिटल के डायलिसिस वार्ड में लगी आग , मची अफरातफरी
बिलासपुर 20 अप्रैल 2023 - संभाग के सबसे बड़े निजी अस्पताल अपोलो के डायलिसिस वार्ड में आग लग गई। शाम चार बजे के बाद लगी आग से मौके पर हड़कंप मच गया। घटना के बाद वार्ड में भर्ती मरीजों को शिफ्ट करने का काम चालू है। आगजनी की सूचना के बाद NDRF की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। वार्ड में भर्ती मरीजों का रेस्क्यू जारी है। पूरे वार्ड में धुंआ भरा हुआ है। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल है।

सरकंडा थाना क्षेत्र में संभाग का सबसे बड़ा अपोलो अस्पताल स्थित है। मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल होने के चलते यहां बिलासपुर संभाग के अलावा आस पास के राज्यो के लोग भी इलाज के लिए आते हैं। शाम करीबन चार बजे यहां के डायलिसिस वार्ड में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। इस दौरान आग लगते ही धुंआ फैल गया। डायलिसिस वार्ड में कई मरीज डायलिसिस के लिए उपस्थित थे। जिनमे आगजनी से हड़कंप मच गया। आनन फानन में सभी को डायलिसिस वार्ड से खाली करवाया गया और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर सरकंडा पुलिस दमकल के साथ मौके पर पहुँची और आग बुझाने में जुट गई। आग ज्यादा न फैले इसके लिए डायलिसिस वार्ड में बिजली सप्लाई भी बंद कर दी गई। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की जानकारी नही मिल पाई है। पुलिस व दमकल आग बुझाने में जुटी हुई है। वार्ड में भर्ती मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। कई मरीजों को बिल्डिंग से बाहर शेड में भी रखा गया है। NDRF की टीम भी मौके पर है। हॉस्पिटल में धुआं भरने के चलते खिड़कियों को तोड़ा जा रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH