देश मे बड़ा विमान हादसा , लैंड करते वक्त रनवे पर फिसला विमान , 15 की मौत ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
देश मे बड़ा विमान हादसा , लैंड करते वक्त रनवे पर फिसला विमान , 15 की मौत ,,
कोझिकोड 08 अगस्त 2020 - केरल में कोझिकोड एयरपोर्ट पर एअर इंडिया का विमान रनवे पर फिसल गया. जिसके कारण एक बड़ी दुर्घटना देखने को मिली है. रनवे पर विमान के फिसलने के बाद विमान क्रैश हो गया और दो हिस्सों में टूट गया. विमान दुबई से आ रहा था, जिसमें 190 लोग सवार थे, जिसमें 184 यात्री, 2 पायलट और 4 क्रू मेंबर थे। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक हादसे में दोनों पाटलट की मौत हो गई है, साथ ही दर्जन भर यात्रियों की मौत हो गई है।

डीजीसीए के मुताबिक एअर इंडिया एक्सप्रेस AXB1344, बोइंग 737 दुबई से कालीकट आ रहा था. विमान में 190 लोग सवार थे। भारी बारिश के कारण रनवे पर उतरने के बाद विमान फिसल गया, और घाटी में गिर गया. वहीं विमान दो टुकड़ों में टूट गया।

केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि विमान हादसे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने केरल के सीएम पिनराई विजयन से फोन पर बात की है. सीएम ने पीएम को बताया कि कोझिकोड और मलप्पुरम जिला कलेक्टर और आईजी अशोक यादव सहित अधिकारियों की एक टीम हवाई अड्डे पर पहुंची है और बचाव अभियान जारी है।

राहत व बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम कोझिकोड के लिए रवाना हो चुकी है. एनडीआरएफ के जवानों को घटनास्थल पर भेजा गया है. मलप्पुरम और वायनाड से एनडीआरएफ की टीम भेजी गई है.

हेल्पलाइन नंबर जारी

सीआईएसएफ के महानिदेशक राजेश रंजन ने बताया कि हमारे कर्मी बचाव कार्य में सहायता कर रहे हैं. हमारे पास अभी तक हताहतों की संख्या नहीं है लेकिन हमारे कर्मी विमान में सवार यात्रियों को निकालने में मदद कर रहे हैं. वहीं हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर 0565463903 ,  0543090572 , 0543090572 , 0543090575 भी जारी किए गए हैं.

अस्पताल में भर्ती

विमान हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. अब तक 170 लोगों को निकाला जा चुका है, इन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिलहाल घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है, और राहत-बचाव का काम किया जा रहा है. इस विमान में वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से यात्रियों का वापस लाया जा रहा था।
देश मे बड़ा विमान हादसा , लैंड करते वक्त रनवे पर फिसला विमान , 15 की मौत ,,
देश मे बड़ा विमान हादसा , लैंड करते वक्त रनवे पर फिसला विमान , 15 की मौत ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH