मई में भारत में लग सकता है लॉकडाउन ? चरम पर होगा संक्रमण , रोजाना मिलेंगे 15000 नए मरीज

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मई में भारत में लग सकता है लॉकडाउन ? चरम पर होगा संक्रमण , रोजाना मिलेंगे 15000 नए मरीज
नई दिल्ली 15 अप्रैल 2023 - भारत में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर तेजी से पांव पसार रहा है। यहां रोजाना हजारों नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। आज भी पूरे देश में 10000 से अधिक नए मामले की पुष्टि हुई है। जबकि 20 संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं, एक्सपर्ट्स की मानें तो आगामी दिनों में कोरोना का भयंकर रूप देखने को मिलेगा। एक्सपर्ट्स के अनुसार मई के मध्य में भारत में रोजाना 15000 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि होगी।

दरअसल IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने संभावना ब्यक्त की है। बता दें कि प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर कोरोना की भविष्यवाणी करते हैं। वो पिछले तीन साल से कोरोना की सटिक भविष्यवाणी कर चुके हैं। प्रोफेसर अग्रवाल ने आज तक के साथ बातचीत में यह बात कही है। प्रोफेसर मणिंद्र अग्रवाल ने बीते कुछ दिनों में कोरोना के बढ़ते हुए केसेज के आधार पर स्टडी की है। अपनी इसी स्टडी के आधार पर उन्होंने मई में भारत में कोरोना के कोहराम की आशंका जताई है। प्रोफेसर के अनुमान के मुताबिक इस दौरान हर रोज 50 से 60 हजार तक केसेज आ सकते हैं।

आखिर देश में कोरोना के मामलों में इतना ज्यादा उछाल आने की वजह क्या होगी? इसको लेकर भी प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने वजह बताई है। उनके मुताबिक इसके पीछे कारण है लोगों के अंदर नैचुरल इम्यूनिटी में कमी होना। असल में जब इंफेक्शन होता है तो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। लेकिन अब लोगों के शरीर में यह क्षमता पांच फीसदी कम हो चुकी है। वहीं, नया कोरोना वैरिएंट भी पहले के मुकाबले ज्यादा तेजी से फैल रहा है। कोरोना के केसेज में आने वाले उछाल के पीछे भी यही दो वजहें प्रमुख हैं।

कोरोना को लेकर जहां एक तरफ केसेज में उछाल की बात चिंता बढ़ाने वाली है, वहीं दूसरी तरफ एक राहत की बात भी है। इसके मुताबिक कोरोना केसेज भले ही बहुत ज्यादा बढ़ जाएं, लेकिन यह उस तरह से घातक नहीं होंगे। प्रोफेसर अग्रवाल के मुताबिक इसको लेकर बहुत ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। कोरोना के मामले तो भले ही बहुत ज्यादा बढ़ जाएं, लेकिन यह लोगों के लिए बहुत ज्यादा घातक नहीं साबित होने वाले हैं। इसके अलावा मौतों की संख्या और लोगों के हॉस्पिटल में भर्ती होने वालों की संख्या भी कम ही रहेगी।

IBC

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH