बिरनपुर UPDATE - बिरनपुर गाँव में अब कैसे है हालत , क्या नया आदेश हुआ है जारी , पढ़े इस खबर में

बेमेतरा , 12-04-2023 6:18:01 PM
Anil Tamboli
बिरनपुर UPDATE - बिरनपुर गाँव में अब कैसे है हालत , क्या नया आदेश हुआ है जारी , पढ़े इस खबर में
बेमेतरा 12 अप्रैल 2023 - बेमेतरा के बिरनपुर गांव में बाहरी लोगों का आना प्रतिबंधित कर दिया गया है, साथ ही गांव के लोग भी बाहर नहीं जा सकेंगे। पूरे गांव को बांस बल्ली और टिन से घेरा गया है, आपातकाल के लिए गांव में मेडिकल टीम मौजूद है, खेत और नहर की तरफ से पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

इसी बीच बिरनपुर गांव के सरपंच जेठूराम साहू का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि बाहर के लोग गांव के मामले में दखल न दें। बाहरी लोगों को गांव में अशांति और भगदड़ नहीं करनी चाहिए। गांव में शांति व्यवस्था के लिए लोगों से सहयोग का निवेदन किया गया है, गांव में दो बच्चों के झगड़े के बाद उपजे हालात के बीच दोनों पक्षों के बीच शांति और सुलह की कोशिशें जारी हैं।

वहीं बिरनपुर गांव में पुलिस और प्रशासन ने सर्चिंग तेज कर दी है, एक परिवार के 6 लोगों के गायब होने की अफवाह की पड़ताल की जा रही है। वोटर लिस्ट लेकर पुलिस घर-घर जा रही है, और वोटर लिस्ट के जरिए परिवार के सदस्यों का मिलान किया जा रहा है। अभी तक वोटर लिस्ट के सभी लोग गांव में ही मिले हैं। वहीं 2 लोगों के लोहारा में होने की जानकारी मिली है। 

बता दें कि बिरनपुर से 15 KM पहले भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जिले में 13 कंपनियों के फोर्स लगाया गया है, पूरे जिले में धारा 144 प्रभावशील है, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई का प्रावधान भी कर दिया गया है।। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस उपद्रवियों की पहचान करेगी, जिले में धरना प्रदर्शन और भीड़ इक्कठा होने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH