एक हफ्ते में 79% बढ़े कोरोना के मरीज , इन 7 राज्यों में सबसे ज्यादा खतरा

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एक हफ्ते में 79% बढ़े कोरोना के मरीज , इन 7 राज्यों में सबसे ज्यादा खतरा
नई दिल्ली 11 अप्रैल 2023 - देश में कोरोना महामारी का खतरा एक बार फिर बढ़ने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देशभर में 5,676 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 37,093 हो गई है।

इन 7 राज्यों में सबसे ज्यादा खतरा

साप्ताहिक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 7 दिन के भीतर कोरोना के मरीजों में 79 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। 3 अप्रैल से 9 अप्रैल के हफ्ते में कोरोना से मरने वालों की संख्या 68 रही, जो उससे पहले के 41 मामले से अधिक है।

साप्ताहिक रूप से जिन प्रदेशों में कोरोना का प्रकोप बढ़ा हैं, उनमें शामिल हैं केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश। सबसे ज्यादा हालात केरल में खराब नजर आ रहे हैं। 3 से 9 अप्रैल के बीच यहां 11,296 केस सामने आए, जो इससे पहले हफ्ते (27 मार्च से 2 अप्रैल) के बीच 4660 थे।

तीन वर्ष पहले कोरोना के इलाज में एंटीबायोटिक और दूसरी दवाइयों के अंधाधुंध इस्तेमाल से स्वास्थ्य की नई समस्याएं पैदा हो गईं, लेकिन इस बार डॉक्टर सतर्क हैं। यही कारण है कि सामान्य खांसी बुखार व वायरल संक्रमण की तरह ही कोरोना के हल्के संक्रमण का इलाज किया जा रहा है।

फोर्टिस अस्पताल के पल्मोनरी मेडिसिन के विशेषज्ञ डा. विकास मौर्या ने कहा कि कोरोना से संक्रमण से ज्यादातर लोगों को हल्की बीमारी हो रही है। मरीजों को 100 से 103 डिग्री तक बुखार, खांसी, जुकाम, गले में खराश की समस्या देखी जा रही है।

बुजुर्ग व पुरानी बीमारियों से पीड़ित कुछ मरीज कोरोना के संक्रमण के कारण भर्ती हो रहे हैं। हल्की बीमारी से पीड़ित मरीजों को लक्षण के आधार पर बुखार, खांसी, एलर्जी की दवाएं दी जा रही है। कोई एंटीबायोटिक व एंटीवायरल दवाएं नहीं दी जा रही है। किसी मरीज को फेफड़े में संक्रमण पाए जाने पर जरूरत के मुताबिक रेमडेसिवीर दवा दी जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH