भारत में कोरोना की एक और लहर की आशंका , वायरस का कॉकटेल पड़ रहा भारी

नई दिल्ली , 09-04-2023 6:07:14 PM
Anil Tamboli
भारत में कोरोना की एक और लहर की आशंका , वायरस का कॉकटेल पड़ रहा भारी
नई दिल्ली 09 अप्रैल 2023 - क्या भारत में कोरोना की एक और लहर की आशंका है? विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक अधिकारी ने तो यही आशंका जताई है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन में दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने जोर देकर कहा है कि भारत में लोगों के बीच रोग प्रतिरोधक क्षमता के घटने से नई कोविड लहरें पैदा हो सकती हैं। डॉ. पूनम के मुताबिक, इससे निपटने के लिए देश में टीकाकरण बढ़ाना होगा। साथ ही अस्पतालों में मजबूत रोग निगरानी तंत्र की आवश्यकता होगी।

इस बीच, विशेषज्ञों ने बताया है कि हाल के दिनों में देश में कोरोना के मरीज अचानक क्यों बढ़ने लगे। उनके मुताबिक, अभी देश में एक साथ कई तरह के वायरस सक्रिय हो गए हैं। वायरस के इस कॉकटेल का नतीजा है कि मरीज बढ़ने लगे हैं।

डॉ विवेकानंद झा, कार्यकारी निदेशक, जॉर्ज इंस्टीट्यूट इंडिया, के मुताबिक, मरीजों की संख्या में अचानक वृद्धि के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें मौसमी बीमारी (आमतौर पर भारत में गर्मी से ठीक पहले श्वसन संक्रमण के मरीज बढ़ जाते हैं), कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन में लापरवाही और टीकाकरण के लंबे समय बाद बीमारियों से लड़ने की क्षमता में कमी प्रमुख है।

जानकारों के मुताबिक कोरोना महामारी के तीन साल के बाद भारत अभी वायरस के एक कॉकटेल का सामना कर रहा है। बड़ी आबादी ने कोरोना नियमों का पालन बंद कर दिया है। लोग फ्लू से पीड़ित हैं, जिसके लक्षण कोरोना से बिल्कुल मिलते-जुलते हैं। पिछले कुछ महीनों में भारत में H3N2 (इन्फ्लूएंजा ए वायरस का एक उपप्रकार), H1N1 (स्वाइन फ्लू), रेस्पिरेटरी सिंकिटियल वायरस (RSV) और नए Omicron XBB 1.16 वेरिएंट के मरीजों में अचानक वृद्धि देखी गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जेल प्रहरियों को चकमा देकर खतरनाक कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
छत्तीसगढ़ - जेल प्रहरियों को चकमा देकर खतरनाक कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े महिला हुई चैन स्नेचिंग का शिकार, बाईक सवार दो आरोपी गले से मंगलसूत्र छीनकर हुए फरार
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े महिला हुई चैन स्नेचिंग का शिकार, बाईक सवार दो आरोपी गले से मंगलसूत्र छीनकर हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जनता राइस मिल में लगी भीषण आग, आसपास के इलाके को कराया जा रहा है खाली
छत्तीसगढ़ - जनता राइस मिल में लगी भीषण आग, आसपास के इलाके को कराया जा रहा है खाली
छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की दस्तक??, सरकारी पोल्ट्रीफार्म में 05 हजार मुर्गे और मुर्गियों की मौत से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की दस्तक??, सरकारी पोल्ट्रीफार्म में 05 हजार मुर्गे और मुर्गियों की मौत से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - लॉज में चल रहे अंतरराज्यीय जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 12 लाख के साथ अलग अलग राज्यो के 22 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लॉज में चल रहे अंतरराज्यीय जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 12 लाख के साथ अलग अलग राज्यो के 22 जुआरी गिरफ्तार
सक्ती का माँ महामाया मंदिर कुछ लोगो के लिए बना कमाई का अड्डा, ज्योति कलश के नाम पर की जा रही है लूट..
सक्ती का माँ महामाया मंदिर कुछ लोगो के लिए बना कमाई का अड्डा, ज्योति कलश के नाम पर की जा रही है लूट..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 12वी बोर्ड के इस विषय का पेपर निरस्त, फिर से होगी परीक्षा, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 12वी बोर्ड के इस विषय का पेपर निरस्त, फिर से होगी परीक्षा, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - शिक्षक की शर्मनाक करतूत, छात्रा को धोखे से हॉटल ले गया, फिर उसके साथ..
छत्तीसगढ़ - शिक्षक की शर्मनाक करतूत, छात्रा को धोखे से हॉटल ले गया, फिर उसके साथ..
छत्तीसगढ़ के इस जिले में फिर पकड़ाई अफीम की खेती, तीन किसानो ने 27 डिसमिल जमीन पर उगाया था अफीम
छत्तीसगढ़ के इस जिले में फिर पकड़ाई अफीम की खेती, तीन किसानो ने 27 डिसमिल जमीन पर उगाया था अफीम
छत्तीसगढ़ - 33 हजार की रिश्वत लेते नगर पालिका का CMO और एकाउंटेंट गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 33 हजार की रिश्वत लेते नगर पालिका का CMO और एकाउंटेंट गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH