रेल रोको आंदोलन का असर , 08 और 09 अप्रैल को 21 ट्रेनें रहेगी रद्द , देखे लिस्ट

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रेल रोको आंदोलन का असर , 08 और 09 अप्रैल को 21 ट्रेनें रहेगी रद्द , देखे लिस्ट
बिलासपुर 07 अप्रैल 2023 - दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के खड़गपुर-टाटानगर सेक्शन में आदिवासी कुर्मी समाज का रेल रोको आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। आंदोलन के कारण बिलासपुर जोन की ट्रेनों पर असर हुआ है। रेलवे ने आठ और नौ अप्रैल को इस रूट में चलने वाली 21 ट्रेनों को रद कर दिया है। दो ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। यात्रियों को इससे समस्या होगी।

आदिवासी कुर्मी समाज खुद को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने और सरना धर्म को मान्यता देने समेत कई मांगें कर रहा है। इसे लेकर वे पांच अप्रैल से आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शन के कारण जोन की ट्रेनों को रद करना पड़ा। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से भी चलाया जा रहा है। शुक्रवार को जोनल स्टेशन में पांच एक्सप्रेस ट्रेनें नहीं पहुंची। इनमें पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस, कुर्ला-शालिमार, पोरबंदर-शालिमार, कुर्ला-शालिमार एवं जबलपुर-सांतरागाछी एक्सप्रेस शामिल है। यात्रियों को इसके कारण बड़ी समस्या हुई। प्लेटफार्म पर यात्री ट्रेन नहीं आने से निराश हुए। हालांकि एक दिन पहले रेलवे ने स्थिति स्पष्ट कर दिया था।

08 अप्रैल को रद्द एक्सप्रेस ट्रेनें :-

- 12101 कुर्ला-शालिमार

- 12130 हावड़ा-पुणे

- 12152 सांतरागाछी-कुर्ला

- 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो

- 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो

- 12833 अहमदाबाद-हावड़ा

- 12834 हावड़ा-अहमदाबाद

- 20971 उदयपुर-शालिमार

09 अप्रैल को रद्द एक्सप्रेस ट्रेन :-

- 12129 पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस

- 12130 हावड़ा-पुणे

- 12145 कुर्ला-पूरी

- 12261 सीएसएमटी-हावड़ा

- 12809 सीएसएमटी-हावड़ा

- 12834 हावड़ा-अहमदाबाद

- 12859 सीएसएमटी-हावड़ा

- 12860 हावड़ा-सीएसएमटी

- 12869 सीएसएमटी-हावड़ा

- 18029 एलटीटी-शालिमार

- 18030 शालिमार-एलटीटी

- 22844 राजेंद्रनगर-बिलासपुर

- 12833 अहमदाबाद-हावड़ा

दो ट्रेनों का बदला मार्ग :-

योगनगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर जंक्शन होकर शनिवार को रवाना होगी। वहीं, पूरी- योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग संबलपुर जंक्शन-झारसुगुड़ा रोड-ईब होकर रवाना होगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH