छत्तीसगढ़ - कांग्रेस के कार्यक्रम में मंच टूटा , PCC चीफ सहित कई विधायक और नेता मंच सहित नीचे गिरे , कई नेताओ को आई चोट

बिलासपुर , 03-04-2023 2:56:53 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कांग्रेस के कार्यक्रम में मंच टूटा , PCC चीफ सहित कई विधायक और नेता मंच सहित नीचे गिरे ,  कई नेताओ को आई चोट
बिलासपुर 02 अप्रैल 2023 -  कांग्रेस की मशाल की रैली के दौरान दूसरा बड़ा हादसा हो गया। दो दिन पहले ही बस्तर में राहुल गांधी के समर्थन में निकली मशाल रैली आग भड़क गयी थी, जिसकी वजह से कई कांग्रेस नेता आग में झुलस गये थे। दूसरा हादसा आज बिलासपुर में हुआ, जहां राहुल गांधी के समर्थन में निकली मशाल रैली के कार्यक्रम के दौरान मंच ही टूट गया। इस घटना में पीसीसी चीफ सहित कई कांग्रेसी मंच से नीचे गिर पड़े। कार्यक्रम के दौरान मंच पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम , चन्दन यादव , संसदीय सचिव रश्मि सिंह , अपैक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर , विधायक शैलेश पाण्डेय समेत अन्य दिग्गज थे।

दरअसल बिलासपुर में आज राहुल गांधी के समर्थन में भारत सत्याग्रह आंदोलन होना था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सहित कई विधायक भी बिलासपुर में मौजूद थे। आज बिलासपुर में भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत कार्यक्रम होना था। बिलासपुर में कार्यक्रम के दौरान इतने लोग मंच पर चढ़ गये, कि पूरा मंच ही भरभराकर गिर पड़ा।

इस घटना में कई कांग्रेस नेता को चोट भी आयी है। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव चंदन यादव के पांव में लगी चोट गयी है। वहीं कुछ विधायक भी चोटिल हुए हैं। हालांकि कार्यक्रम के दौरान कुमारी शैलजा मंच पर मौजूद नहीं थी। मंच टूटते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन में गिरे और दबे नेताओं को बाहर निकला गया।

ताज़ा समाचार

10वी बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10 वी बोर्ड का रिजल्ट

छत्तीसगढ़ - शादी या बर्थडे की पार्टी में 100 से अधिक मेहमान बुलाये तो लगेगा जुर्माना, 01 अप्रैल से लागू होगा नया नियम

छत्तीसगढ़ - जेल प्रहरियों को चकमा देकर खतरनाक कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े महिला हुई चैन स्नेचिंग का शिकार, बाईक सवार दो आरोपी गले से मंगलसूत्र छीनकर हुए फरार

छत्तीसगढ़ - जनता राइस मिल में लगी भीषण आग, आसपास के इलाके को कराया जा रहा है खाली

छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की दस्तक??, सरकारी पोल्ट्रीफार्म में 05 हजार मुर्गे और मुर्गियों की मौत से मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - लॉज में चल रहे अंतरराज्यीय जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 12 लाख के साथ अलग अलग राज्यो के 22 जुआरी गिरफ्तार

सक्ती का माँ महामाया मंदिर कुछ लोगो के लिए बना कमाई का अड्डा, ज्योति कलश के नाम पर की जा रही है लूट..

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 12वी बोर्ड के इस विषय का पेपर निरस्त, फिर से होगी परीक्षा, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ - शिक्षक की शर्मनाक करतूत, छात्रा को धोखे से हॉटल ले गया, फिर उसके साथ..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH