टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी , अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगी सभी स्कूल, कॉलेज और दुकाने , लोग रहेंगे घरों में कैद

देश विदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी , अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगी सभी स्कूल, कॉलेज और दुकाने , लोग रहेंगे घरों में कैद
उत्तर कोरिया 30 मार्च 2023 - उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने सनक के चलते एक पूरे शहर में अनिश्चितकालीन लॉकडाउन लगा दिया है. यह लॉकडाउन कोरोना की वजह से नहीं बल्कि कुछ बुलेट्स गायब होने की वजह से लगाया गया है. किम जोंग का फरमान है कि जब तक ये बुलेट्स नहीं मिल जाती, तब तक हेसन शहर से लॉकडाउन नहीं हटाया जाए।

रेडियो फ्री एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में सैन्य वापसी के दौरान एक सैनिक के पास से 653 बुलेट्स गायब हो गई थीं, जिसके बाद किम जोंग उन ने बुलेट्स की बरामदगी तक पूरे शहर में तलाशी अभियान के आदेश दिए।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह लॉकडाउन दो लाख की आबादी वाले हेसन शहर में लगाया गया है. इस शहर के स्थानीय निवासी रेयानगांग ने बताया कि शहर में तब तक लॉकडाउन जारी रहेगा, जब तक 653 बुलेट्स नहीं मिल जाती। यह बुलेट्स 07 मार्च को गायब हो गई थीं. इस दिन कोरियाई पीपुल्स आर्मी की सातवीं बटालियन हेसन शहर लौटी थी. दरअसल इस बटालियन को कोरोना की शुरुआत में 2020 में देश की सीमा पर भेज दिया गया था. लेकिन सात मार्च को बटालियन की टुकड़ी हेसन शहर वापस लौटी. इसी दौरान बुलेट्स गायब होने की घटना घटी।

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआत में सैनिकों ने बुलेट्स के गायब होने की रिपोर्ट नहीं की बल्कि अपने स्तर पर उन्हें ढूंढने की कोशिश की. लेकिन बुलेट्स नहीं मिलने पर प्रशासन को इसकी जानकारी दी. मामला बढ़ने पर किम जोंग उन ने हेसन शहर में तुरंत प्रभाव से लॉकडाउन लगाने का आदेश दे दिया। लॉकडाउन के तहत पूरे शहर को सील कर दिया गया है. सेना और पुलिस बुलेट्स ढूंढने के लिए घर-घर तलाशी कर रही हैं. लेकिन अभी तक बुलेट्स का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

यह पहली बार नहीं है जब किम जोंग उन ने कोई सनक भरा फैसला लिया है. वह इससे पहले कई बार इसी तरह के अजीबोगरीब फैसले दे चुके हैं. किम जोंग देश में हंसने तक पर बैन लगा चुके हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH