छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए वेरिएंट H3 N2 का खतरा , एक ही दिन में सामने आए 6 नए मामले , स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

बिलासपुर , 23-03-2023 7:04:41 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए वेरिएंट H3 N2 का खतरा , एक ही दिन में सामने आए 6 नए मामले , स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर
बिलासपुर 23 मार्च 2023 - छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। बिलासपुर में कोविड से महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है और टेस्टिंग बढ़ाने का दावा किया जा रहा है। बुधवार को एक ही दिन में कोरोना के 6 नए मामले सामने आने के बाद नए वेरिएंट H3N2 का खतरा बढ़ गया है। लिहाजा, स्वास्थ्य विभाग ने नवरात्र पर्व पर लोगों को भीड़-भाड़ से बचने और सावधानी बरतने की अपील की है। 

देश में पिछले कुछ हफ्तों से कोविड-19 के नए मामलों में अचानक तेजी देखने को मिल रही है। लेकिन, इसे लेकर छत्तीसगढ़ में अभी भी उदासीनता बरती जा रही है। बिलासपुर में 42 वर्षीय महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग और ट्रेसिंग बढ़ाने का दावा किया है। लेकिन, अभी भी बंद सेंटर नहीं शुरू किए गए हैं। कोरोना को लेकर लोग अब भी लापरवाही बरत रहे हैं। जिला अस्पताल और सिम्स में जब जांच शुरू हुई, तब एक ही दिन में 6 नए केस मिलने से अफरातफरी मच गई। अब शहर में एक्टिव केस सात हो गई है। ऐसे में कोरोना को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।

देश में कोरोना के नए वेरिएंट H3N2 के एक्टिव होने की आशंका है। ऐसे में CMHO डॉ. अनिल श्रीवास्तव का कहना है कि जिले में मिल रहे नए मरीजों के सैंपल की जांच के लिए रायपुर लैब भेजा जाएगा। ताकि, यह पता लग सके कि मरीजों में नए वेरिएंट है या नहीं। फिलहाल जितने भी मरीज मिले हैं, उनमें पुराने सिम्टम्स का ही पता चला है। इसके साथ ही जितने भी मरीज मिले हैं, उनके संक्रमण की जानकारी जुटाने के लिए ट्रेवल हिस्ट्री का भी पता लगाया जा रहा है।

बुधवार को जिले में 6 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। इसमें रिंग रोड-2 निवासी 65 वर्षीय पुरूष , 13 वर्षीय किशोर , जेपी हाइट सोम विहार मंगला निवासी 42 वर्षीय पुरूष , वार्ड नंबर 06 कोटा निवासी 26 वर्षीय महिला , मुक्तिधाम चौक सरकंडा निवासी 45 वर्षीय महिला और सरकंडा निवासी 41 वर्षीय युवक शामिल है। नए मरीज मिलने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने सभी सरकारी अस्पतालों के साथ ही निजी अस्पताल प्रबंधनों को भी अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही लोगों को नवरात्र पर्व पर विशेष सावधानी बरतने और कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - लक्ष्मी ट्रेवल्स की बस ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - लक्ष्मी ट्रेवल्स की बस ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट होने पर युवती प्रेमी पर बना रही थी शादी का दबाव, नाराज प्रेमी ने धोखे से बुलाकर..
छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट होने पर युवती प्रेमी पर बना रही थी शादी का दबाव, नाराज प्रेमी ने धोखे से बुलाकर..
शादी के मजह डेढ़ महीने बाद डॉक्टर पति को छोड़कर प्रेमी के साथ हुई नवब्याहता पत्नी, पति पंहुचा थाने
शादी के मजह डेढ़ महीने बाद डॉक्टर पति को छोड़कर प्रेमी के साथ हुई नवब्याहता पत्नी, पति पंहुचा थाने
छत्तीसगढ़ - जिस युवती ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई थी FIR उसी युवती से शादी करने की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा युवक
छत्तीसगढ़ - जिस युवती ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई थी FIR उसी युवती से शादी करने की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा युवक
LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, आम उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, जाने क्या है नया नियम
LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, आम उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, जाने क्या है नया नियम
छत्तीसगढ़ - आदतन अपराधी कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू नायक जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन अपराधी कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू नायक जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
बड़ी खबर - कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की तबियत अचानक बिगड़ी, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
बड़ी खबर - कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की तबियत अचानक बिगड़ी, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
सक्ती का माँ महामाया मंदिर आस्था का केंद्र या कमाई का जरिया, पढ़े एक एक पाई का हिसाब जिसे आप चढ़ावा समझते है..
सक्ती का माँ महामाया मंदिर आस्था का केंद्र या कमाई का जरिया, पढ़े एक एक पाई का हिसाब जिसे आप चढ़ावा समझते है..
10वी बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10 वी बोर्ड का रिजल्ट
10वी बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10 वी बोर्ड का रिजल्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH