कोरोना के मामलो में जबरदस्त उछाल , पीएम नरेन्द्र मोदी ने ली उच्‍च स्‍तरीय बैठक , कही यह बात

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरोना के मामलो में जबरदस्त उछाल , पीएम नरेन्द्र मोदी ने ली उच्‍च स्‍तरीय बैठक ,  कही यह बात
नई दिल्ली 23 मार्च 2023 - पिछले दो हफ्ते में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्च स्तरीय बैठक में हालात की समीक्षा और अधिकारियों को सतर्क और तैयार रहने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना अभी तक पूरी तरह गया नहीं है और इसपर पैनी नजर बनाए रखना जरूरी है। उन्‍होंने देश में इनफ्लुएंजा के बढ़ते मामलों और उसके इलाज के लिए जरूरी दवाइयों की उपलब्धता का भी जायजा लिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने साफ किया कि भले ही कोरोना के मामले कम दिख रहे हों, लेकिन अभी भी यह पूरी तरह नहीं गया है। कोरोना रूप बदलकर कभी भी आ सकता है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई दूसरे देशों की तुलना में सफल रही है और इसे आगे भी जारी रखना होगा। इसके लिए उन्होंने सर्दी-जुकाम के मामलों में अधिक से अधिक कोरोना टेस्ट और कोरोना पोजेटिव मामलों की जिनोम सीक्वेसिग सुनिश्चित करने को कहा ताकि कोरोना के बदलते स्वरूप और उसकी संक्रामकता पर नजर रखी जा सके।

उन्होंने दवाओं की उपलब्धता और कोरोना के इलाज के लिए तैयार आधारभूत संरचना की समय-समय पर जांच जारी रखने की जरूरत बताई। प्रधानमंत्री ने कहा कि टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीका और कोरोना उचित व्यवहार इस लड़ाई में आज भी कारगर है और इसके लिए जनता को जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने इंफ्लुएंजा के मामले में भी राज्यों के सहयोग से कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उच्च स्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा, केबिनेट सचिव राजीव गौबा, प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव पीके मिश्र, नीति आयोग के सदस्य डा. वीके पाल और स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण के अलावा फार्मा, बायोटेक्नोलाजी विभाग के सचिव और आइसीएमआर के डीजी भी मौजूद थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH