छत्तीसगढ़ - महिला की मौत के बाद एक और बुजुर्ग मिला कोरोना पॉजिटिव , स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

बिलासपुर , 22-03-2023 9:27:53 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - महिला की मौत के बाद एक और बुजुर्ग मिला कोरोना पॉजिटिव , स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
बिलासपुर 22 मार्च 2023 - छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में 65 वर्षीय पुरुष कोविड पॉजिटिव  मिला है. बुजुर्ग को होम आइसोलेशन में रखा गया है. परिवार के अन्य सदस्यों का भी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग जांच कराया गया है. परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. स्वास्थ्य विभाग लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग  का पालन करने और मास्क का उपयोग करने की अपील कर रहा है. मरीज महिमा विहार, रिंग रोड-2 का रहने वाला है।

इसके साथ ही घर में गर्म पानी का उपयोग और साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने कहा गया है. जिले के मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव ने शहर के लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

बता दें कि बीते शनिवार को शहर के व्यापार विहार क्षेत्र में रहने वाली 43 वर्षीय कोरोना पाजिटिव महिला की मौत हो गई है. उसका इलाज बीते 10 दिनों से शहर के अलग-अलग निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. मृत महिला का 21 वर्षीय बेटे के भी कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि की गई है।

व्यापार विहार के श्रीराम टावर के पास रहने वाली 43 वर्षीय महिला की हालत बीते 10 दिनों से गंभीर बनी हुई थी. वह सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित थी, जिसके हालत में सुधार नहीं हो पा रहा था. ऐसे में बीते 16 मार्च को सिम्स के पास स्थित एक निजी अस्पताल में उसे गंभीर हालत में भर्ती किया गया. जांच में उसका ऑक्सीजन लेवल 40 पाया गया. वहीं लक्षण से उसके कोरोना पाजिटिव होने की आशंका भी बढ़ गई. ऐसे में अस्पताल प्रबंधन ने उसका आरटीपीसीआर कोरोना टेस्ट कराया।

17 मार्च को उसकी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई. ऐसे में महिला को गंभीर हालत में वेंटीलेटर में रखकर इलाज किया जा रहा था. 18 मार्च की शाम उसकी मौत हो गई. मौत के बाद इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई. इसके बाद कोरोना प्रोटोकाल के तहत शव को अंतिम संस्कार के लिए स्वजन को सौंपा गया. मालूम हो कि मृतक महिला का 21 वर्षीय बेटा भी कोरोना संक्रमित हो चुका है. उसका इलाज आइसोलेशन में रखकर किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - लक्ष्मी ट्रेवल्स की बस ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - लक्ष्मी ट्रेवल्स की बस ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट होने पर युवती प्रेमी पर बना रही थी शादी का दबाव, नाराज प्रेमी ने धोखे से बुलाकर..
छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट होने पर युवती प्रेमी पर बना रही थी शादी का दबाव, नाराज प्रेमी ने धोखे से बुलाकर..
शादी के मजह डेढ़ महीने बाद डॉक्टर पति को छोड़कर प्रेमी के साथ हुई नवब्याहता पत्नी, पति पंहुचा थाने
शादी के मजह डेढ़ महीने बाद डॉक्टर पति को छोड़कर प्रेमी के साथ हुई नवब्याहता पत्नी, पति पंहुचा थाने
छत्तीसगढ़ - जिस युवती ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई थी FIR उसी युवती से शादी करने की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा युवक
छत्तीसगढ़ - जिस युवती ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई थी FIR उसी युवती से शादी करने की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा युवक
LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, आम उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, जाने क्या है नया नियम
LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, आम उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, जाने क्या है नया नियम
छत्तीसगढ़ - आदतन अपराधी कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू नायक जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन अपराधी कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू नायक जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
बड़ी खबर - कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की तबियत अचानक बिगड़ी, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
बड़ी खबर - कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की तबियत अचानक बिगड़ी, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
सक्ती का माँ महामाया मंदिर आस्था का केंद्र या कमाई का जरिया, पढ़े एक एक पाई का हिसाब जिसे आप चढ़ावा समझते है..
सक्ती का माँ महामाया मंदिर आस्था का केंद्र या कमाई का जरिया, पढ़े एक एक पाई का हिसाब जिसे आप चढ़ावा समझते है..
10वी बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10 वी बोर्ड का रिजल्ट
10वी बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10 वी बोर्ड का रिजल्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH