छत्तीसगढ़ - रेप के आरोपी को फास्टट्रैक कोर्ट ने सुनाई फाँसी की सजा , पुष्टि के लिए भेजा हाई कोर्ट

बिलासपुर , 19-03-2023 11:25:23 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - रेप के आरोपी को फास्टट्रैक कोर्ट ने सुनाई फाँसी की सजा , पुष्टि के लिए भेजा हाई कोर्ट
बिलासपुर 19 मार्च 2023 - दुष्कर्म के एक मामले की सुनवाई के बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट बालोद ने 11 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म और फिर हत्या के आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है। सजा की पुष्टि के लिए प्रकरण हाई कोर्ट के हवाले कर दिया है। इसी बीच अभियुक्त FTC (फास्ट ट्रैक कोर्ट) के फैसले को चुनौती देते हुए अपने अधिवक्ता के जरिए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में अपील पेश की है। FTC के सजे की पुष्टि और अपील दोनों पर हाई कोर्ट ने सुनवाई प्रारंभ कर दी है।

फास्टट्रैक कोर्ट के फांसी की सजा पर पुष्टि से पहले छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को सुप्रीम कोर्ट के मापदंडों व दिशा निर्देशों का परिपालन करना होगा। लिहाजा हाई कोर्ट के डिवीजन बेंच ने अपीलर्थी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मांगी है। सुप्रीम कोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में फांसी की सजा की पुष्टि से पहले आरोपी के संबंध में समय निर्धारित कर कुछ बिंदुओं पर अनिवार्य रूप से जानकारी लेने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय के माध्यम से राज्य शासन को नोटिस जारी कर अपीलकर्ता की शिक्षा स्वास्थ्य , मानसिक स्थिति ,आर्थिक व सामाजिक स्थितियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी पेश करने का निर्देश दिया है। शासन द्वारा पेश किए जाने वाले जानकारी के आधार पर कोर्ट में सुनवाई प्रारंभ होगी। डिवीजन बेंच ने यह भी कहा कि अपीलार्थी का आपराधिक पृष्ठभूमि रहा हो तो उसकी भी पूरी जानकारी दी जानी चाहिए। फांसी की सजा की पुष्टि और FTC के फैसले के खिलाफ अपील पर जस्टिस संजय के अग्रवाल व जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल के डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई। 

दुष्कर्म पीड़िता व मृतक बेटी के पिता ने पुलिस थाने में अपनी बेटी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पिता ने कहाकि पांच जून 2017 से उसकी बेटी घर से कहीं चली गई है और कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। पुलिस ने खोजबीन शुरू की। दो दिन बाद बच्ची की लाश कोकान घाटी के जंगल में मिली। नौ जून 2017 को पुलिस ने संदेह के आधार पर झग्गर सिंह यादव को हिरासत मेंे लिया व पूछताछ शुरू की। झग्गर राम ने बताया कि पांच जून 2017 को पड़ोसी में रहने वाली 11 वर्षीय बालिका को घुमाने के बहाने जंगल की ओर ले गया। वहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पहचान छिपाने के लिए बालिका की हत्या कर दी और लाश को जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने झग्गर राम के खिलाफ अपहरण,दुष्कर्म और हत्या के आरोप में जुर्म दर्ज कर जेल भेज दिया। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है।

आरोपी की पारिवारिक पृष्ठभूमि , बच्चों की सुरक्षा , पत्नी व बच्चों के बारे में जानकारी , बच्चों की शिक्षा , आर्थिक भरणपोषण की वास्तविक स्थिति , पूर्व में किसी तरह के अपराध में संलिप्तता तो नहीं रही। रही तो सजायाफ्ता तो नहीं है। आय और रोजगार के साधन व प्रकार,आरोपी की मानसिक स्थिति कैसी है। मानसिक अवसाद तो नहीं। मनोवैज्ञानिक समस्या तो नहीं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - लक्ष्मी ट्रेवल्स की बस ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - लक्ष्मी ट्रेवल्स की बस ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट होने पर युवती प्रेमी पर बना रही थी शादी का दबाव, नाराज प्रेमी ने धोखे से बुलाकर..
छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट होने पर युवती प्रेमी पर बना रही थी शादी का दबाव, नाराज प्रेमी ने धोखे से बुलाकर..
शादी के मजह डेढ़ महीने बाद डॉक्टर पति को छोड़कर प्रेमी के साथ हुई नवब्याहता पत्नी, पति पंहुचा थाने
शादी के मजह डेढ़ महीने बाद डॉक्टर पति को छोड़कर प्रेमी के साथ हुई नवब्याहता पत्नी, पति पंहुचा थाने
छत्तीसगढ़ - जिस युवती ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई थी FIR उसी युवती से शादी करने की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा युवक
छत्तीसगढ़ - जिस युवती ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई थी FIR उसी युवती से शादी करने की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा युवक
LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, आम उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, जाने क्या है नया नियम
LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, आम उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, जाने क्या है नया नियम
छत्तीसगढ़ - आदतन अपराधी कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू नायक जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन अपराधी कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू नायक जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
बड़ी खबर - कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की तबियत अचानक बिगड़ी, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
बड़ी खबर - कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की तबियत अचानक बिगड़ी, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
सक्ती का माँ महामाया मंदिर आस्था का केंद्र या कमाई का जरिया, पढ़े एक एक पाई का हिसाब जिसे आप चढ़ावा समझते है..
सक्ती का माँ महामाया मंदिर आस्था का केंद्र या कमाई का जरिया, पढ़े एक एक पाई का हिसाब जिसे आप चढ़ावा समझते है..
10वी बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10 वी बोर्ड का रिजल्ट
10वी बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10 वी बोर्ड का रिजल्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH