छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत , पुलिस जाँच में जुटी
बिलासपुर , 17-03-2023 9:52:22 PM
बिलासपुर 17 मार्च 2023 - छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। युवक ने अपने भाई को छोड़कर दोस्त के साथ लौट रहा था, तभी रास्ते में सामने से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और करीब 10 फीट तक घसीटता रहा। शिवतराई - सराईपाली निवासी चंद्रशेखर गंधर्व (20) निजी फैक्ट्री में ड्राइवर था। वो अपने भाई को छोड़ने के लिए पेंड्रा गया था। उसके साथ ग्राम घटोली निवासी उसका दोस्त मुन्ना गंधर्व भी था। दोनों बाइक में सवार होकर भाई को छोड़कर वापस कोटा जा रहे थे। सुबह करीब 09.30 बजे बाइक केंदा और दालसागर के पास पँहुचे ही थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई।
इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, तब तक वहां लोगों की भीड़ जुट गई थी। इस दौरान आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने मृतकों की पहचान करने की कोशिश की। लेकिन, उनकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। तलाशी लेने पर एक युवक के पॉकिट से पर्स और मोबाइल मिला, जिसमें रखे आधार कार्ड से उसकी पहचान कोटा के सराईपाली निवासी चंद्रशेखर गंधर्व के रूप में हुई। पुलिस ने उसके परिजन को इस घटना की जानकारी दी। परिवार वाले वहां पहुंचे, तब उसके दोस्त मुन्ना गंधर्व की पहचान की गई।

















