छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद ने नगर पालिका CMO और अध्यक्ष के नेमप्लेट पर पोता कालिख , जाने वजह

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद ने नगर पालिका CMO और अध्यक्ष के नेमप्लेट पर पोता कालिख , जाने वजह
बिलासपुर 17 मार्च 2023 - तखतपुर में भाजपा पार्षद ईश्वर देवांगन ने शहर में CMO द्वारा उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए उनकी नेमप्लेट पर कालिख पोत दिया। इसके बाद धरना में बैठ गए मामले में CMO ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है।

भाजपा पार्षद ईश्वर देवांगन गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और नगर में व्याप्त समस्याओं पर ध्यान नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए धरना में बैठ गए। कुछ देर बाद उन्होंने CMO आफिस व अध्यक्ष के कक्ष में कालिख पोत दी। इस पर नगर पालिका CMO आशीष तिवारी ने थाना प्रभारी को पत्र लिखकर उन पर शासकीय कार्य में बाधा डालने एवं व्यवधान पहुंचाने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार करने पत्र लिखा। थाना प्रभारी ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर पार्षद को समझाइश दी।

पार्षद ईश्वर देवांगन ने नगर में बुनियादी सुविधाओं की अभाव और पेंशन आदि सहित विभिन्न् समस्याओं को हल करने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिखा था। इसमें पर्यटन केंद्र में रखरखाव, वार्ड पांच में लंबित निर्माण कार्य, नियम विरुद्ध सलाहकार समिति का गठन, परिषद की सामान्य सभा नहीं करने, पूर्व में पारित 400 हितग्राहियों को पेंशन राष्ट्रीय परिवार सहायता राशि मे विलंब, सफाई व्यवस्था ठप होने सहित नौ बिंदुओं पर शिकायतें की गई थी जिस पर दो दिन के भीतर पूर्ण करने की मांग की गई थी किंतु उनके ज्ञापन पर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं होने पर कदम उठाया गया। घटना के बाद तहसीलदार ने नगर पंचायत कार्यालय में उपस्थित होकर पार्षद से बातचीत एवं जानकारी ली।

वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद ईश्वर देवांगन द्वारा कार्यालय में विरोध प्रदर्शन एवं कालिख पोते जाने के परिणामस्वरूप CMO आशीष तिवारी एवं नगर पालिका के स्टाफ ने थाना में लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया। इस पर धारा 186 के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पार्षद ईश्वर देवांगन ने कहा कि कानून सत्तापक्ष के हाथ में है और सत्ता का दुरुपयोग हो रहा है। विरोध प्रदर्शन से सत्तापक्ष के लोग नाराज हैं। उनकी जान को खतरा है अगर मुझे कुछ होगा तो अध्यक्ष एवं नेतृत्व इसके लिए जिम्मेदार होंगे अपराध दर्ज किया जा रहा है इसके खिलाफ अंतिम समय तक लड़ाई जारी रखेंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH