कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर बढ़ाई टेंसन , दो गुना हुई कोरोना की रफ्तार , 24 घंटे में डबल केस , 2 की मौत

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर बढ़ाई टेंसन , दो गुना हुई कोरोना की रफ्तार , 24 घंटे में डबल केस , 2 की मौत
नई दिल्ली 15 मार्च 2023 - महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर तेज गति से बढ़ने लगे हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि बीते 24 घंटे में कोरोना के केस दोगुने से ज्यादा हो गए हैं। वहीं महाराष्ट्र में दो लोगों ने कोरोना महामारी से अपनी जान भी गंवा दी। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के कारण अभी तक 1.48 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के 155 नए केस मिले हैं, वहीं इससे पहले सोमवार मात्र 61 कोरोना संक्रमित मिले थे। 24 घंटे में ही दोगुना से ज्यादा संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ-साथ लोगों में भी चिंता बढ़ गई है। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 81,38,653 केस मिले हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के पुणे इलाके में कोरोना के 75 नए केस मिले हैं, वहीं मुंबई में 49, नासिक में 13, नागपुर में 8 और कोल्हापुर में 5 केस सामने आए हैं। इसके अलावा औरंगाबाद, अकोला में 2-2 और लातूर में 1 केस मिला है। जिन दो मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण की हुई है, वे दोनों ही पुणे सर्किल के रहने वाले हैं।

हालांकि महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना से 68 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में 79,89,565 मरीज ठीक हो चुके हैं और 662 एक्टिव केस हैं। सबसे ज्यादा एक्टिव केस पुणे में 206 हैं और इसके बाद मुंबई में संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 5,166 कोरोना टेस्ट किए गए।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 402 केस मिले हैं। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या भी अब बढ़ कर 3903 हो गई है। इससे पहले 13 मार्च को देश में 444, जबकि 12 मार्च को 524 केस मिले थे। 11 मार्च को 456 और 10 मार्च को 440 केस मिले थे। आपको बता दें कि बीते एक माह से इन्फ्लूएंजा संक्रमण के कारण भी सर्दी खांसी बुखार के मामले बढ़े हैं, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों में संक्रमण के मामले ज्यादा देखने को मिल रहे हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH