H3N2 वायरस के संक्रमण का खतरा , राज्य में स्कूल बंद करने का आदेश जारी , आइसोलेशन वार्ड तैयार करने के निर्देश

नई दिल्ली , 15-03-2023 9:41:40 PM
Anil Tamboli
H3N2 वायरस के संक्रमण का खतरा , राज्य में स्कूल बंद करने का आदेश जारी , आइसोलेशन वार्ड तैयार करने के निर्देश
नई दिल्ली 15 मार्च 2023 -  कोरोना वायरस संक्रमण के बाद अब देश में H3N2 वायरस का संक्रमण भी तेजी से फैल रहा है। बच्चों के साथ-साथ बुजुर्ग भी इस वायरस के कारण बहुत ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं। बीते कुछ सप्ताह में देश के अलग-अलग राज्यों में H3N2  के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एहतियात के कदम भी उठाए जा रहे हैं। कुछ राज्य सरकार ने इस संबंध में सख्ती बरतते हुए स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। साथ ही स्वास्थ्य विभागों को अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार करने के आदेश दिए हैं।

पुडुचेरी के शिक्षा मंत्री नमस्सिवम ने H3N2 वायरस और फ्लू के मामलों में तेजी आने पर स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है। पुडुचेरी के स्कूल 16 मार्च से 26 मार्च तक बंद रहेंगे। शिक्षा मंक्षी नमस्सिवन ने कहा है कि फिलहाल यह फैसला कक्षा पहली से 8वीं क्लास तक के छात्रों के लिए लिया गया है। हालांकि 9वीं से 12वीं तक की सभी कक्षाएं यथावत जारी रहेगी।

गौरतलब है कि पुडुचेरी में H3N2 इन्फ्लूएंजा के 79 संक्रमित केस दर्ज किए गए और इसके बाद स्वास्थ्य विभाग का अमला सक्रिय हो गया है। पुडुचेरी में H3N2 इन्फ्लूएंजा से अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने मामलों की बढ़ती संख्या पर नजर रखने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी अलर्ट जारी किया है।

इस बीच महाराष्ट्र में भी स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने बताया कि राज्य में अभी तक H3N2 वायरस के 352 मरीज सामने आए हैं। सभी मरीजों का इलाज जारी है और सभी जिलों में अस्पतालों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। H3N2 घातक नहीं है, चिकित्सा उपचार से ठीक हो सकता है, ऐसे में किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है।

H3N2 इन्फ्लूएंजा में दिखते हैं ये लक्षण

H3N2 इन्फ्लूएंजा के आमतौर पर खांसी, गले में संक्रमण, शरीर में दर्द और नाक से पानी आने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। कुछ मरीजों तेज बुखार के साथ थकान भी महसूस होती है। बच्चे और बुजुर्ग में H3N2 इन्फ्लूएंजा संक्रमण के लक्षण ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को प्रभावित करता है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - SP विजय पांडेय ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, SI और ASI सहित 106 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
जांजगीर चाम्पा - SP विजय पांडेय ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, SI और ASI सहित 106 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
जांजगीर चाम्पा - बेरहम बाप ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को जमीन पर पटक कर उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - बेरहम बाप ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को जमीन पर पटक कर उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - लक्ष्मी ट्रेवल्स की बस ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - लक्ष्मी ट्रेवल्स की बस ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट होने पर युवती प्रेमी पर बना रही थी शादी का दबाव, नाराज प्रेमी ने धोखे से बुलाकर..
छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट होने पर युवती प्रेमी पर बना रही थी शादी का दबाव, नाराज प्रेमी ने धोखे से बुलाकर..
शादी के मजह डेढ़ महीने बाद डॉक्टर पति को छोड़कर प्रेमी के साथ हुई नवब्याहता पत्नी, पति पंहुचा थाने
शादी के मजह डेढ़ महीने बाद डॉक्टर पति को छोड़कर प्रेमी के साथ हुई नवब्याहता पत्नी, पति पंहुचा थाने
छत्तीसगढ़ - जिस युवती ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई थी FIR उसी युवती से शादी करने की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा युवक
छत्तीसगढ़ - जिस युवती ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई थी FIR उसी युवती से शादी करने की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा युवक
LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, आम उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, जाने क्या है नया नियम
LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, आम उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, जाने क्या है नया नियम
छत्तीसगढ़ - आदतन अपराधी कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू नायक जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन अपराधी कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू नायक जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
बड़ी खबर - कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की तबियत अचानक बिगड़ी, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
बड़ी खबर - कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की तबियत अचानक बिगड़ी, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH