क्या फिर बढ़ रहा कोरोना , देश मे 113 दिन के बाद सामने आए सबसे ज्यादा मरीज , केंद्र सरकार ने किया अलर्ट जारी

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
क्या फिर बढ़ रहा कोरोना , देश मे 113 दिन के बाद सामने आए सबसे ज्यादा मरीज , केंद्र सरकार ने किया अलर्ट जारी
नई दिल्ली 13 मार्च 2023 - क्या भारत में कोरोना महामारी एक बार फिर पलटवार करने जा रही है। 12 मार्च को सामने आए (पिछले 24 घंटों) मरीजों की संख्या को देखते हुए यह आशंका जताई जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में भारत में कोरोना के 524 नए मामले सामने आए हैं। यह संख्या 113 दिनों के बाद इस स्तर पर पहुंची है।

इससे पहले नवंबर 2022 में एक दिन में 500 से अधिक मामले दर्ज हुए थे। बुलेटिन में यह भी कहा गया है कि देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,618 हो गई है।
ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,781 हो गई है। रविवार को केरल में एक मरीज ने दम तोड़ दिया।
वहीं कोरोना के कुल मरीजों का आंकड़ा 4,46,90,492 हो गया है। बता दें, भारत में कोरोना की शुरुआत केरल से हुई थी। चीन से लौटे छात्र में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

इस बीच, केंद्र ने शनिवार को कुछ राज्यों में कोविड-19 पॉजिटिविटी दर में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की थी और कहा था कि इस पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लिखे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (ILI) या गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (SARI) के मामलों में वृद्धि के बाद जरूरी दिशानिर्देशों का पालन करने की आवश्यकता है।

इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने कहा, यह पता लगाना एक नैतिक अनिवार्यता है है कि कोविड-19 की उत्पत्ति कहां से हुई। इस बारे में सभी आरोपों का पता लगाया जाना चाहिए और हम यह पता लगाने के लिए भी प्रतिबद्ध है कि वायरस कैसे उत्पन्न हुआ।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH