छत्तीसगढ़ - घर मे घुस कर छात्रा के साथ रेप की कोशिश , आत्मग्लानि में छात्रा ने की खुदकुशी

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - घर मे घुस कर छात्रा के साथ रेप की कोशिश , आत्मग्लानि में छात्रा ने की खुदकुशी
बिलासपुर 10 मार्च 2023 - छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 14 साल की छात्रा से रेप की कोशिश और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छात्रा के फांसी लगाकर आत्महत्या के इस केस की पुलिस ने जांच की, तब पता चला कि युवक उसके घर में घुसकर उसके साथ गंदा काम करने का प्रयास किया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

TI दिनेश चंद्रा ने बताया कि कोटा क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय लड़की स्कूल में पढ़ती थी चार दिन पहले वह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जानकारी मिलने पर पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। इस केस की जांच के दौरान लड़की के परिजन से पूछताछ करने पर पता चला कि पीरपारा निवासी मनीष नेताम (20) पिता घासीराम लड़की पर बुरी नीयत रखता था और उसे परेशान करता था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी मनीष के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी युवक घटना के दिन लड़की को अकेली पाकर उसके घर में घुस गया था। इस दौरान उसने लड़की के साथ जबरदस्ती रेप करने का प्रयास किया। लड़की के चिल्लाने और शोर मचाने के बाद आरोपी युवक भाग गया था। लेकिन, इस घटना के बाद छात्रा गहरे सदमे में आ गई, जिसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मनीष को घर में घुसकर बहन के साथ जबरदस्ती करते छोटे भाई ने देखा था, जिसके बाद लड़की ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। उसके पिता जब घर पहुंचे, तब लड़की के छोटे भाई ने म बहन के साथ गलत हरकत करने की जानकारी दी। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़कर पूछताछ की, तब नाबालिग लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला सामने आया।

लड़की के परिवार वालों ने बताया कि आरोपी मनीष टैक्टर चलाता है। वह लड़की को स्कूल आते-जाते हमेशा परेशान करता था। घटना के दिन वह मौका पाकर घर में घुस गया और गलत काम करने का प्रयास किया। लेकिन, उनकी बेटी पर इसका गहरा सदमा लगा, जिसके कारण वह खुदकुशी करने के लिए मजबूर हो गई।
छत्तीसगढ़ - घर मे घुस कर छात्रा के साथ रेप की कोशिश , आत्मग्लानि में छात्रा ने की खुदकुशी

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH