छत्तीसगढ़ - पति घर पर करता था जाली नोटों की छपाई , जब पत्नी ने किया विरोध तो पति बन गया हैवान और फिर ,,,

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पति घर पर करता था जाली नोटों की छपाई , जब पत्नी ने किया विरोध तो पति बन गया हैवान और फिर ,,,
बिलासपुर 07 मार्च 2023 - छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में हुए खौफनाक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. यहां आरोपी पति घर में Farzi फिल्म की तरह नोटों की छपाई कर रहा था और उसे खपा रहा था. लेकिन उसकी इस फर्जी खेल में पत्नी रोड़ा बन रही थी. जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दिया और ग्राइंडर कटर मशीन से पत्नी के हांथ पैर को काटकर लाश को जलाने का प्रयास किया. इस मामले खुलासा तब हुआ जब नकली नोट की सूचना पर पुलिस ने रेड कार्रवाई की. वहीं पुलिस ने 200 और 500 के नकली नोट भी जब्त किया है. यह मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को 05 मार्च को मुखबीर से सूचना मिली थी कि पवन सिंह ठाकुर निवासी गीतांजली नगर उसलापुर के घर में नकली नोट बनाकर उपयोग करने, खपा रहा है. इसकी सूचना पर पुलिस की टीम ने रेड कार्रवाई की. जहां आरोपी पवन सिंह ठाकुर के घर से नकली नोट छापने का कलर प्रिंटर मशीन , रिफिल कॉर्टेज , जिराक्स पेपर , कलर , 200 एवं 500 का नकली नोट एवं अन्य सामाग्री मिला। वहीं घर की तलाशी लेने पर बाथरूम के बगल कमरे में रखे एक सफेद रंग के जंबो पानी टंकी में क्षत विक्षत लाश मिली।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी पवन सिंह से पूछताछ की तो उसने बताया कि 06 जनवरी 2023 को सुबह करीब 06.00 बजे के आसपास अपनी पत्नि की गला घोटकर हत्या कर दिया था और लाश को छिपाने के लिये बाजार से एक सफेद रंग का सिंटेक्स पानी टंकी एवं एक ग्राइंडर, कटर मशीन को खरीदकर अपनी पत्नि के लाश को छिपाने के लिए ग्राइंडर मशीन से पैर हांथ को अलग-अलग काटकर दोनों हाथ पैर को जलाने का प्रयास किया. वहीं जलाने के कारण बदबू होने से डर के वह दोनों हाथ पैर को उठाकर पॉलिथिन एवं सेलोटेप से लपेटकर अपने घर के ही कमरे में गद्दे में लपेटकर रख लिया एवं धड़ को पानी टंकी में डालकर पॉलिथिन से ढककर ढक्कन को बंद कर दिया।

आरोपी ने हत्या करने के कारण के संबंध में पूछताछ में बताया कि अपने द्वारा संचालित नकली नोट छापने एवं बेचने के कारोबार में बाधा डालने तथा चरित्र शंका के कारण अपनी पत्नि सती साहू उम्र 28 साल की हत्या करना स्वीकार किया। वहीं आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर कथन लिया गया और उसके आधार पर आरोपी के कब्जे से उसके घर से नकली नोट छापने का कलर प्रिंटर मशीन, रिफिल काटरेज, जेरॉक्स पेपर, कलर, 200 एवं 500 का नकली नोट एवं असली नोट, एक नग ग्राइंडर कटर मशीन व अन्य सामाग्री जब्त किया गया. इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय के सक्षम रिमाण्ड के लिए पेश किया है।
छत्तीसगढ़ - पति घर पर करता था जाली नोटों की छपाई , जब पत्नी ने किया विरोध तो पति बन गया हैवान और फिर ,,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH