मौषम डालेगा होली के रंग में भंग , अगले तीन दिनों में आंधी और तूफान के साथ बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मौषम डालेगा होली के रंग में भंग , अगले तीन दिनों में आंधी और तूफान के साथ बारिश की चेतावनी
नई दिल्ली 06 मार्च 2023 - देश के ज्यादातर हिस्सों में पारा चढ़ता जा रहा है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उत्तर भारत के कई राज्यों में मार्च के महीने में ही गर्मी का सितम दिखने लगा है। पिछले 24 घंटे के गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य भारत में अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि छत्तीसगढ़ , ओडिशा में 39-40 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहा। हालांकि राहत की खबर ये है कि मौसम विभाग ने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से अगले तीन दिनों में देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई है यानी होली से पहले मौसम में बदलाव आने वाला है।

मौसम विभाग के मुताबिक 05 मार्च से 07 मार्च के दौरान मध्य और पश्चिमी भारत के हिस्सों में बारिश और आंधी तूफान का असर दिखेगा। मौसम विभाग ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 5 से 7 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है, जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 5, 8 और 9 मार्च को बारिश व बर्फबारी होगी। इसके अलावा, मध्य भारत, पश्चिमी भारत में अगले चार दिनों तक मध्यम बारिश व आंधी तूफान की स्थिति बनने वाली है। पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा इलाकों में छह और सात मार्च को 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

मौसम विभाग ने आगे बताया कि अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में अगले पांच दिनों तक बारिश होने वाली है। इसके अलावा, झारखंड, ओडिशा में सात से नौ मार्च के बीच बारिश होगी। तमिलनाडु में भी अगले 24 घंटे में बारिश हो सकती है। वहीं, पांच मार्च को उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की संभावना है। वैसे शनिवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित - बाल्टिस्तान , मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश व बर्फबारी हुई। पश्चिमी मध्यप्रदेश , राजस्थान , पूर्वी मध्यप्रदेश आदि में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH