जेल में मनेगी पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की होली , न्यायालय ने बढ़ाई रिमांड की अवधि

नई दिल्ली , 04-03-2023 10:06:57 PM
Anil Tamboli
जेल में मनेगी पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की होली , न्यायालय ने बढ़ाई रिमांड की अवधि
नई दिल्ली 04 मार्च 2023 - दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और शराब घोटाले के आरोपी मनीष सिसोदिया की होली जेल में मनेगी दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में उनकी जमानत पर बहस हुई कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने 2 दिन रिमांड बढ़ा दी अब अगली सुनवाई 10 मार्च को होगी। CBI ने कोर्ट को बताया कि अभी आरोपियों को आमने-सामने बैठकर पूछताछ की जाना है। वहीं कुछ दस्तावेज और बरामद किए जाने हैं इसलिए 3 दिन की रिमांड दी जाए।

मनीष सिसोदिया के वकील ने दलील दी कि पूछताछ में सहयोग नहीं करना रिमांड का आधार नहीं हो सकता है जबकि मनीष सिसोदिया जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। वकील ने यह आरोप भी लगाया कि मनीष सिसोदिया पर गुनाह कबूल करने का आरोप लगाया जा रहा है। उनके घर पर झापा मारा जा चुका है, कुछ नहीं मिला, इसलिए अब दस्तावेज बरामद करने की बात गलत है।

वहीं सिसोदिया के वकील ने उनकी पत्नी की खराब मानसिक स्थिति और त्योहार का भी जिक्र किया लेकिन कोर्ट ने जमानत पर कोई फैसला नहीं किया पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को हाल ही में CBI ने आबकारी नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था। सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया की याचिका पर विचार करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि यह एक गलत मिसाल कायम करेगा और उनके लिए प्रभावी वैकल्पिक उपाय उपलब्ध हैं।

मनीष सिसोदिया ने 2021-22 के लिए शराब नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में CBI द्वारा गिरफ्तारी के बाद मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। मनीष सिसोदिया की पेशी के दौरान आम आदमी पार्टी ने हंगामा करने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए। आज का दिन न केवल मनीष सिसोदिया, बल्कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के लिए भी बहुत अहम माना जा रहा था।

भाजपा का आरोप है कि पूरे मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुख्य आरोपी हैं। वहीं CBI की कोशिश होगी कि कुछ दिन की रिमांड और मिले, ताकि केस में आगे पूछताछ की जा सके।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कारोबारी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से किया इनकार, युवती ने नदी में लगाई छलांग
छत्तीसगढ़ - कारोबारी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से किया इनकार, युवती ने नदी में लगाई छलांग
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड, बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोड़ने का भी आदेश
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड, बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोड़ने का भी आदेश
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सेंट्रल जेल की दीवार फांद कर कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सेंट्रल जेल की दीवार फांद कर कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
सक्ती भाजपा युवा मोर्चा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, देखे किसे मिली क्या जिम्मेदारी
सक्ती भाजपा युवा मोर्चा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, देखे किसे मिली क्या जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
भाजपा नेता के बेटे की शर्मनाक करतूत, नाबालिग लड़कियों का रेप कर बनाता था अश्लील वीडियो, फिर करता था..
भाजपा नेता के बेटे की शर्मनाक करतूत, नाबालिग लड़कियों का रेप कर बनाता था अश्लील वीडियो, फिर करता था..
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की जताई संभावना
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की जताई संभावना
जांजगीर चाम्पा - SP विजय पांडेय ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, SI और ASI सहित 106 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
जांजगीर चाम्पा - SP विजय पांडेय ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, SI और ASI सहित 106 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
जांजगीर चाम्पा - बेरहम बाप ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को जमीन पर पटक कर उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - बेरहम बाप ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को जमीन पर पटक कर उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH