जांजगीर चाम्पा - छत्तीसगढ़ पैथोलैब का संचालक विजय कश्यप गिरफ्तार , जाने क्या है मामला

जांजगीर चाम्पा , 04-03-2023 9:41:54 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - छत्तीसगढ़ पैथोलैब का संचालक विजय कश्यप गिरफ्तार , जाने क्या है मामला
जांजगीर चाम्पा 04 मार्च 2023 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी डॉ नरेश साहू ने थाना नवागढ मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09 फरवरी 2023 को गठित समिति के अध्यक्ष SDM जांजगीर के निर्देशानुसार दिनाक 10 फरवरी 2023 को छत्तीसगढ़ पैथोलैब अटल चौक सेमरा जो निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं नर्सिंग होम एक्ट के पंजीयन बिना संचालित हो रहा था। 

छत्तीसगढ़ राज्य उपचार्यागृह तथा रोगो उपचार संबंधी स्थापनाए अनुज्ञापन अधिनियम 2010 एवं 2013 के तहत प्रार्थी BMO डॉ नरेश साहू CHC नवागढ और तहसीलदार व थाना नवागढ़ स्टाफ द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए उक्त पैथोलाजी लैब को शील बंद की कार्यवाही की गई थी एवं पैथोलाजी लैब के संचालक विजय कश्यप निवासी चोरभट्ठी थाना नवागढ को लाईसेस या वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया था जो अनावेदक द्वारा कोई लाईसेस पेश नहीं किया। 

अवैध रूप से बिना पंजीयन लाईसेस के संचालित छत्तीगढ़ पैथोलाजी लैब संचालन कर अवैध रूप से मरीजो का बिमारी का जांच कर अवैध रूप से मरीज का सैपल कलेक्ट कर जांच कर लोगो को वर्ष 2022 से ठग रहा है प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 74 /22 धारा 12 छत्तीसगढ राज्य उपचार्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापना अनुज्ञापन अधिनियम 2010 एवं धारा 420 भादवि के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आज आरोपी विजय कश्यप चोरभट्टी के कब्जे से दस्तावेज एवं समाग्री जप्त कर आरोपी को  न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया गया है।
         
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय थाना प्रभारी नवागढ , उप निरीक्षक बी.एन. बनाफर , सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कश्यप , महिला प्रधान आरक्षकम श्वाती गिरोलकर , आरक्षक शिवभोला कश्यप , दिलीप कश्यप , विरेन्द्र सूर्यवंशी , सोमनाथ कैवर्त्य , विष्णु कश्यप और श्याम कुमार  की सराहानीय भूमिका रही।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कारोबारी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से किया इनकार, युवती ने नदी में लगाई छलांग
छत्तीसगढ़ - कारोबारी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से किया इनकार, युवती ने नदी में लगाई छलांग
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड, बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोड़ने का भी आदेश
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड, बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोड़ने का भी आदेश
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सेंट्रल जेल की दीवार फांद कर कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सेंट्रल जेल की दीवार फांद कर कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
सक्ती भाजपा युवा मोर्चा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, देखे किसे मिली क्या जिम्मेदारी
सक्ती भाजपा युवा मोर्चा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, देखे किसे मिली क्या जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
भाजपा नेता के बेटे की शर्मनाक करतूत, नाबालिग लड़कियों का रेप कर बनाता था अश्लील वीडियो, फिर करता था..
भाजपा नेता के बेटे की शर्मनाक करतूत, नाबालिग लड़कियों का रेप कर बनाता था अश्लील वीडियो, फिर करता था..
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की जताई संभावना
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की जताई संभावना
जांजगीर चाम्पा - SP विजय पांडेय ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, SI और ASI सहित 106 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
जांजगीर चाम्पा - SP विजय पांडेय ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, SI और ASI सहित 106 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
जांजगीर चाम्पा - बेरहम बाप ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को जमीन पर पटक कर उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - बेरहम बाप ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को जमीन पर पटक कर उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH