जांजगीर चाम्पा - वकील गिरफ्तार , जॉइंट कलेक्टर का फर्जी हस्ताक्षर कर किया था लाखो का फर्जीवाड़ा

जांजगीर चाम्पा , 04-03-2023 3:16:26 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - वकील गिरफ्तार , जॉइंट कलेक्टर का फर्जी हस्ताक्षर कर किया था लाखो का फर्जीवाड़ा
जांजगीर चाम्पा 04 मार्च 2023 - जांजगीर चाम्पा जिले के नवागढ़ तहसील से प्राकृतिक आपदा में मौत के मामले में अधिकारी का फर्जी आदेश जारी कर 12 लाख रुपये की जारी करने का मामला सामने आया है. जहां वकील ने तीन प्रकरणों में फर्जी पत्र क्रमांक डाल कर शाखा प्रभारी संयुक्त कलेक्टर और क्लर्क का हस्ताक्षर किया और राशि जारी किया. विभाग के क्लर्क ने दस्तावेज में कुछ कमी पा कर मामले का परीक्षण किया. तब फर्जीवाड़ा पकड़ में आया. मामले के जांच के बाद जांजगीर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

आदेश कॉपी को देख कर संयुक्त कलेक्टर के होश उड़ गए और उस आदेश में अपने हस्ताक्षर से मिलता जुलता हस्ताक्षर ने शंका और बढ़ा दी. जिसके बाद प्रकरण सम्बन्धी दस्तावेज खांगला गया. लेकिन आदेश में जारी किसी भी नाम का कोई प्रकरण नहीं होने की जानकारी सामने आई. जिसके बाद संयुक्त कलेक्टर ने सम्बंधित वकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं. मामले में संयुक्त कलेक्टर निशा नेताम मड़ावी ने बताया कि वकील ने आरबीसी 6-4 के तीन आदेश, जिसमें शाखा प्रभारी और शाखा लिपिक का फर्जी हस्ताक्षर करके राशि का आहरण किया. जब कार्यालय के जावक पंजी का जब मिलान किया गया. तो उसमें प्रकरण दर्ज नहीं था. मामला संज्ञान में आने के बाद भुगतान नहीं किया गया है. अब संबंधित वकील के खिलाफ FIR दर्ज कराने के निर्देश दे दिए हैं।

सिटी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात अपराध दर्ज कर लिया है. आरोपी तुलसी राम घरी लहरे को हिरसत में लेकर पूछताछ की जा रही है. थाना प्रभारी लखेश केवट ने बताया कि प्राकृतिक आपादा के प्रकरण में शासन द्वारा दी जाने वाली आरबीसी 6-4 के मामले में आरोपी ने जो दस्तावेज और 4-4 लाख रूपये स्वीकृति के जो दस्तावेज प्रस्तुत किया थे. वह फर्जी थे. संयुत कलेक्टर के साथ अधिकृत क्लर्क का हस्ताक्षर भी फर्जी था. मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कि जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कारोबारी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से किया इनकार, युवती ने नदी में लगाई छलांग
छत्तीसगढ़ - कारोबारी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से किया इनकार, युवती ने नदी में लगाई छलांग
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड, बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोड़ने का भी आदेश
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड, बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोड़ने का भी आदेश
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सेंट्रल जेल की दीवार फांद कर कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सेंट्रल जेल की दीवार फांद कर कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
सक्ती भाजपा युवा मोर्चा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, देखे किसे मिली क्या जिम्मेदारी
सक्ती भाजपा युवा मोर्चा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, देखे किसे मिली क्या जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
भाजपा नेता के बेटे की शर्मनाक करतूत, नाबालिग लड़कियों का रेप कर बनाता था अश्लील वीडियो, फिर करता था..
भाजपा नेता के बेटे की शर्मनाक करतूत, नाबालिग लड़कियों का रेप कर बनाता था अश्लील वीडियो, फिर करता था..
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की जताई संभावना
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की जताई संभावना
जांजगीर चाम्पा - SP विजय पांडेय ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, SI और ASI सहित 106 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
जांजगीर चाम्पा - SP विजय पांडेय ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, SI और ASI सहित 106 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
जांजगीर चाम्पा - बेरहम बाप ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को जमीन पर पटक कर उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - बेरहम बाप ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को जमीन पर पटक कर उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH