जांजगीर चाम्पा - टीम विजय की बड़ी कार्यवाही , चार साल से फरार छोटु सिंह और संदीप सिंह बिहार से गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - टीम विजय की बड़ी कार्यवाही , चार साल से फरार छोटु सिंह और संदीप सिंह बिहार से गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा 02 मार्च 2023 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 17 दिसम्बर 2019 को अरविंद कुमार वर्मा उम्र 36 वर्ष निवासी विजय नगर थाना बरियारपुर जिला मुंगेर बिहार द्वारा थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके भाई धरमवीर की पत्नी सोमा देवी दिनांक 16 दिसम्बर 2019 की रात्रि करीब 12 बजे उसके रायपुर सरोरा स्थित निवास में आकर बताई की दिनांक 11 दिसम्बर 2019 की रात्रि में सोमा देवी अपने बच्चे छोटू कुमार , संदीप कुमार एवं अपने बेटी के साथ चांपा स्थित निधि भवन में थी उसी समय धरमवीर वर्मा घर आया तो खाना खाने के बाद छोटू कुमार से पारिवारिक विवाद होने से आरोपी छोटू कुमार ने धरमवीर वर्मा की गला दबाकर हत्या कर दी। 

मृतक की पत्नी सोमो देवी पुत्र संदीप कुमार एवं पुत्री के द्वारा षडयंत्र पूर्वक एक राय होकर मृतक के शव को जूट के बोरे में भरकर निधि भवन के पीछे तालाब में फेंक दिये जिस पर आरोपियों के विरुद्ध थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 425/19 धारा 302 , 201 , 120 B , भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी पत्नी सोमो देवी उम्र 40 वर्ष निवासी झौआ बरियारपुर जिला मुंगेर बिहार को दिनांक 17 दिसम्बर 2019 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया था।
       
प्रकरण के अन्य आरोपी छोटु कुमार , संदीप सिंह एवं एक अन्य निवासी झौवा बरियारपुर थाना हरिणमार जिला मुंगेर बिहार घटना दिनांक से फरार थे जिनकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। फरार आरोपी छोटू कुमार की दिनांक 27 फरवरी 2023 को शादी होने वाली थी जिसमें सभी फरार आरोपियों की अपने गृह ग्राम आने की पूर्ण संभावना थी जिसको ध्यान में रखते हुये आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम को मुंगेर बिहार भेजी गई।

जहाँ चाम्पा पुलिस टीम के साथ मुंगेर बिहार पुलिस के विशेष ऑपरेशन सेल में कार्यरत आरक्षक मनोज कुमार एवं गिरीश शंकर तिवारी द्वारा आरोपियों के घर में दबिश दी गई जहाँ आरोपी छोटु कुमार सिंह उम्र 24 वर्ष एवं संदीप कुमार उम्र 26 वर्ष दोनों निवासी झौवा बहियार थाना हरिणमार जिला मुंगेर बिहार को गिरफ्तार किया गया जिसे दिनांक 02 मार्च 2023 को न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया गया है।
       
आरोपियों को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक नागेश तिवारी , सहायक उप निरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा , आरक्षक गौरीशंकर राय , उमेश वैष्णव और मुंगेर बिहार पुलिस के जवान मनोज कुमार एवं गिरीश शंकर तिवारी का सराहनीय योगदान रहा।
जांजगीर चाम्पा - टीम विजय की बड़ी कार्यवाही , चार साल से फरार छोटु सिंह और संदीप सिंह बिहार से गिरफ्तार

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH