जांजगीर चाम्पा - हॉटल ड्रीम पॉइंट पर लगा तगड़ा जुर्माना , जिला प्रसासन ने दी अंतिम चेतावनी , जाने क्या है मामला

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - हॉटल ड्रीम पॉइंट पर लगा तगड़ा जुर्माना , जिला प्रसासन ने दी अंतिम चेतावनी , जाने क्या है मामला
जांजगीर चाम्पा 28 फरवरी 2023 - हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा सभी एसडीएम , तहसीलदारो को निर्धारित समय-सीमा और अधिक ध्वनि से DJ बजाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। जिले में ध्वनिविस्तारक यंत्रो का निर्धारित सीमा से अधिक समय व तेज ध्वनि से संचालन करने वाले संचालकों के विरुद्ध  प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में शहर के हॉटल ड्रीम पॉइंट एवं एक अन्य व्यक्ति के विरूद्ध द्वारा निर्धारित समय रात्रि 10 बजे के बाद भी ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करने तथा पूर्व में दिए गए निर्देश के बावजूद अनुपालन नहीं करने के कारण ड्रीम पॉइंट हॉटल के संचालक तथा एक अन्य व्यक्ति पर 10-10 हजार रूपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है। 
 
SDM जांजगीर श्रीमती नंदिनी कमलेश साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवीण कुमार राठौर निवासी वार्ड क्रमांक 07 न्यू चंदनिया पारा, जांजगीर द्वारा होटल ड्रीम प्वाइंट में वैवाहिक कार्यक्रम में ध्वनि विस्तारक यंत्र उपयोग की अनुमति हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किये जाने पर 22 फरवरी को प्रातः 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक ध्वनिविस्तारक यंत्र उपयोग करने की अनुमति दी गई थी, किन्तु दिनांक 22.02.2023 को होटल ड्रीम प्वांइट में आयोजित शादी कार्यक्रम में रात्रि 10 बजे के बाद तक आर्केस्टा के साथ ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग जारी रखा गया था। 

इस संबंध में होटल प्रबंधन को तीन बार सूचना कराये जाने के बावजूद रात्रि 12 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग जारी रहा, जिसकी आवाज आसपास के कॉलोनी सहित कलेक्ट्रेट कॉलोनी में भी आती रही। लोकबाधा उत्पन्न होने एवं कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985, ध्वनि प्रदूषण (विनियम और नियंत्रण) नियम 2000 के नियम 05, 06 का उल्लंघन होने के अलावा इस संबंध में पूर्व में भी संचालक होटल ड्रीम प्वाइंट को रात्रि 10 बजे के बाद होटल में तेज आवाज में चलने वाले ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग न करने की चेतावनी दी गई थी। 

संचालक, होटल ड्रीम पाईंट एवं प्रवीण कुमार राठौर के द्वारा लोकबाधा एवं कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985, ध्वनि प्रदूषण ( विनियम और नियंत्रण) नियम 2000 के नियम 05,06 का उल्लंघन करने पर राशि 10 -10 हजार का अर्थदण्ड से अधिरोपित किया गया है तथा उक्त गलतियों की पुनरावृत्ति नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि ध्वनिविस्तारक यंत्रो का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी ऐसी कार्यवाही जारी रहेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH