जांजगीर चाम्पा - अवैध वसूली करते फर्जी पुलिस आरक्षक गिरफ्तार , पुलिस की वर्दी सहित बाईक जप्त

जांजगीर चाम्पा , 28-02-2023 11:26:31 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - अवैध वसूली करते फर्जी पुलिस आरक्षक गिरफ्तार , पुलिस की वर्दी सहित बाईक जप्त
जांजगीर चाम्पा 28 फरवरी 2023 - दिनांक 27 फरवरी 2023 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रात्रि 08 बजे ग्राम कुरमा का प्रकाश खुंटे उम्र 26 वर्ष बलौदा कोरबा मेन रोड कुरमा मोड़ के पास पुलिस वर्दी पहन कर अपने होण्डा साइन क्रमांक CG 12 AB 5309 में घुम रहा है और आने जाने वाले ट्रेक्टर एवं अन्य वाहनों को रोक कर मैं पुलिस वाला हूं कह कर तुम्हारा फाइन करने के नाम से डरा धमका रहा है। तथा ग्रामीणों को ठगकर अवैध रूप से पुलिस का भय दिखाकर पैसे वसुल कर रहा है जिस पर आरोपी प्रकाश कुमार खूंटे के विरूद्ध थाना बलौदा में धारा 170, 171, 419,420 भादवि पंजीबद्ध किया गया।
       
प्रकरण की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुये तत्काल बलौदा पुलिस मौके पर पँहुच कर घेराबंदी कर प्रकाश खूंटे को पकड़कर आरोपी प्रकाश खुंटे से एक होण्डा साइन क्रमांक CG 12 AB 5309 एवं अवैध वसुली का 02 सौ रूपया एक खाखी रंग पुलिस वर्दी शर्ट , पेंट , टोपी , बेल्ट , स्पोर्टस जुता बरामद कर आरोपी प्रकाश खुंटे उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कुरमा बलौदा को दिनांक 28 फरवरी 2023 को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड में भेज दिया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी बलौदा उप निरीक्षक गोपाल सतपथी , सहायक उप निरीक्षक कृष्णपाल सिंह कंवर , सहायक उप निरीक्षक प्रमोद महार , आरक्षक दिलीप माथुर , श्यामभूषण राठौर और संतोष रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कारोबारी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से किया इनकार, युवती ने नदी में लगाई छलांग

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड, बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोड़ने का भी आदेश

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सेंट्रल जेल की दीवार फांद कर कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी

सक्ती भाजपा युवा मोर्चा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, देखे किसे मिली क्या जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

भाजपा नेता के बेटे की शर्मनाक करतूत, नाबालिग लड़कियों का रेप कर बनाता था अश्लील वीडियो, फिर करता था..

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की जताई संभावना

जांजगीर चाम्पा - SP विजय पांडेय ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, SI और ASI सहित 106 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर

जांजगीर चाम्पा - बेरहम बाप ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को जमीन पर पटक कर उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH