जांजगीर चाम्पा पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता , अंतरजिला चोर गिरोह के 08 सदस्य गिरफ्तार , 30 बड़ी चोरियों का हुआ खुलासा

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता , अंतरजिला चोर गिरोह के 08 सदस्य गिरफ्तार , 30 बड़ी चोरियों का हुआ खुलासा
जांजगीर चाम्पा 26 फरवरी 2023 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में सुने मकानों मे माह दिसंबर 2022 से लगातार दिन के समय सुबह 07 बजे से सायं 07 बजे तक लगातार चोरी की घटनायें हो रही थी। जिसके संबंध में विशेष टीम का गठन किया गया था। जिसके द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी साथ ही साईबर सेल की तकनीकी टीम को भी लगाया गया था।

इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि पिसौद शराब भठ्ठी के पास कुछ व्यक्ति बैग में संदिग्ध सामान रखे है तथा शराब के नशे में चोरी करने की बात कह रहे है कि सूचना पर थाना जांजगीर एवं विशेष टीम के द्वारा घेराबंदी कर उक्त व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जिसमें विनोद वासुदेव , सुनील मरावी , भूपेन्द्र सिंह राठौर , संतोष , वेदप्रकाश , वासुदेव एवं गंझु सिंह मिले जो अपने पास बैग में कांस के थाली एवं बर्तन रखे थे जिसे पूछताछ करने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा सुने मकान से चोरी करना बताया। जिसे मनोवैज्ञानिक ढंग से पूछताछ करने पर जिला जांजगीर, बिलासपुर, सक्ती के अलग-अलग थाना क्षेत्र से मोटर सायकिल में घुम-घुमकर सुने मकान का ताला तोड़कर विनोद वासुदेव तथा संतोष को चोरी करने को घुसना एवं अन्य को बाहर रखवाली करना बताये। इनकी निशानदेही पर सोने चांदी के जेवरात तथा नकदी रकम बरामद किया गया। साथ ही आरोपीगणों द्वारा बताया गया कि इनके द्वारा चोरी किये सोने चांदी के जेवरात को प्रगति नगर दर्री के वास्तव प्रसाद सोनी एवं काशीनगर बुधवारी सीएसईबी जिला कोरबा के हरीष सोनी के पास बिक्री करना बताने पर पेश करने पर सोने चांदी का जेवर बरामद किया गया। 

शैलेन्द्र पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक एवं चन्द्रशेखर परमा, उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। जिसमें निरीक्षक लखेश केंवट, उनि पुष्पराज साहू, गजालाल चंद्राकर, अवनीश श्रीवास, सउनि दिलीप सिंह, मुकेश पाण्डेय, रामप्रसाद बघेल, प्र.आर. मनोज तिग्गा, राजकुमार चंद्रा, आर. विरेन्द्र टंडन, शहबाज खान, अर्जुन यादव, चिरंजीव कमलेश, विवेक सिंह, श्रीकांत सिंह, मनीष राजपूत, संतोष रात्रे, जय उरांव, नरेंद्र वैष्णव एवं महेश राज का विशेष योगदान रहा। 

आपराधिक मामलेः-

01 - सक्ती बाराद्वार में 4/23, 37/23 02
02 - जैजैपुर में  29/23 01
03 - रायगढ़ खरसिया में 26/23 , 01
04 -  बिलासपुर कोटा में 168/23 01
05 - सकरी में 169/23 01
06 - जांजगीर-चांपा में 132/23, 137/23, 89/23, 
07 - जांजगीर में 23, 21/23, 140/23 ,149/23, 907/22
08 - पामगढ़ में 65/23 , बम्हनीडीह में 22/23 , बलौदा में 54/23, 50/23, 86/23, 90/23, 92/23, 473/अकलतरा में 33/23 , नवागढ़ में 41/23, 57/23 , चांपा में 107/2 , शिवरीनारायण में 45/23, 72/23, 76/23, 82/23 , 04 कुल 30 प्रकरण

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :- 

01-  विनोद कुमार वासुदेव उम्र 30 वर्ष निवासी गाड़ापाली थाना उरगा जिला कोरबा स्थाई पता ग्राम डमरू जिला बलौदा-बाजार
02 - वेद प्रकाश वासुदेव उर्फ गोलु उम्र 22 वर्ष निवासी गाड़ापाली थाना उरगा जिला कोरबा
03 - संतोष कुमार उर्फ लुटन उम्र 45 वर्ष निवासी कोसाबाड़ी वार्ड नंबर 33 चौकी रामपुर जिला कोरबा
04 - गंझु सिंह उम्र 27 वर्ष हाल मुकाम कोसाबाड़ी संतोष के मकान स्थाई पता नकना थाना अंबिकापुर जिला अंबिकापुर
05 - भूपेन्द्र सिंह राठौर उम्र 38 वर्ष निवासी रामपुर आईटीआई के पास चौकी रामपुर जिला कोरबा
06 - सुनील कुमार मरावी उम्र 36 वर्ष निवासी शंकर नगर चौकी रामपुर जिला कोरबा
07 - हरीश कुमार सोनी उम्र 38 वर्ष निवासी बुधवारी सीएसईबी जिला कोरबा
08 - वास्तव प्रसाद सोनी उम्र 49 वर्ष निवासी राजीव नगर थाना दर्री जिला कोरबा

जप्त सामानों का विवरणः-

01. सोना आभूषण 185 ग्राम कीमती 1026750 रूपये।
02. चांदी आभूषण 05 किलो 936 ग्राम कीमती 380000 रूपये।
03. मोटर सायकल 03 नग जिसमे 01 सीबीजेड, 02 होण्डा साईन कीमती 450000 रूपये।
04. कांस का बर्तन थाली 06 नग, लोटा 04 नग कीमती 20 हजार रूपये।
05. नकदी रकम 413430 लाख रूपये।
06. मोबाईल फोन 06 नग कीमती 140000 रूपये।
07. ताला तोड़ने में प्रयुक्त पेचकस एवं लकड़ी का मुठ लगा सुम्मा।
जांजगीर चाम्पा पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता , अंतरजिला चोर गिरोह के 08 सदस्य गिरफ्तार , 30 बड़ी चोरियों का हुआ खुलासा
जांजगीर चाम्पा पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता , अंतरजिला चोर गिरोह के 08 सदस्य गिरफ्तार , 30 बड़ी चोरियों का हुआ खुलासा

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH