छत्तीसगढ़ - सहेली से मिलने जा रही नर्सिंग की छात्रा के साथ गैंगरेप का प्रयास , चार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सहेली से मिलने जा रही नर्सिंग की छात्रा के साथ गैंगरेप का प्रयास , चार आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर 26 फरवरी 2023 - बिलासपुर में एक नर्सिंग स्टूडेंट के साथ गैंगरेप की कोशिश करते हुए छेड़खानी करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने उनका जुलूस भी निकाला। छात्रा अपने दोस्त के साथ बाइक में सवार होकर हॉस्टल में रहने वाली सहेली से मिलने जा रही थी। तभी रास्ते में सूनसान जगह पर उन्हें देखकर चार युवकों ने बाइक अड़ाकर रोक दी। इस दौरान उसके दोस्त की पिटाई करते हुए छात्रा से छेड़खानी करते हुए झाड़ियों की तरफ लेकर जाने लगे। बदमाशों की हरकतों को देखकर दोस्त ने शोर मचाया, तब युवक वहां से भाग निकले। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय नर्सिंग छात्रा अपने दोस्त के साथ बाइक में बैठकर लगरा स्थित गवर्नमेंट हॉस्टल में अपनी सहेली से मिलने जा रही थी। घटना शुक्रवार की देर शाम की है। छात्रा और उसके दोस्त लगरा के पास सूनसान जगह पर पहुंचे थे। तभी अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक सवार चार बदमाश युवकों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने पहले युवक की पिटाई की। फिर छात्रा के साथ छेड़खानी करते हुए पकड़ लिया और शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बनाते हुए झाड़ियों की तरफ लेकर जाने लगे।

बदमाश लड़कों की हरकतों को देखकर छात्रा का दोस्त डर गया। वह किसी तरह उनके चंगुल से भागकर रोड में आ गया और शोर मचाने लगा। युवक के शोर मचाते हुए देखकर छात्रा को धमकाते हुए बाइक सवार युवक भाग निकले। इस दौरान युवकों ने उसे घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। युवक ने इस घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। खबर मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा और उसके दोस्त को लेकर सरकंडा थाने पहुंची। उनका बयान लेने के साथ ही पुलिस ने केस दर्ज कर पूरी रात बदमाश लड़कों की जानकारी जुटाकर तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH