कानन पेंडारी जू में शेर के बाड़े में कूदा युवक , युवक को देख कर शेर आने लगा नजदीक , उसके बाद हुआ यह

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कानन पेंडारी जू में शेर के बाड़े में कूदा युवक , युवक को देख कर शेर आने लगा नजदीक , उसके बाद हुआ यह
बिलासपुर 19 फरवरी 2023 -  कानन पेंडारी जू में शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। एक युवक शेर के केज के बाहर लगी जाली को लांघते हुए अंदर कूद गया। इसके बाद शेर के नजदीक जाने लगे। उसे देखकर पर्यटक घबरा गए और जोर- जोर से चिल्लाने लगे। ड्यूटी में तैनात जू कीपर ने तत्काल अधिकारियों को सूचना दी और भागते हुए केज के पहुंचा। खुले में घूम रहे शेर को केज के अंदर लाया गया। उसके बाद युवक को बाहर निकाल लिया गया। यदि एक मिनट भी बचाव कार्य में विलंब होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना दोपहर 12:45 बजे के लगभग की है। शनिवार होने के कारण पर्यटकों की भीड़ थी। लायन केज के सामने काफी पर्यटक थे। उस हिस्से को लोहे की जाली से घेरा भी गया है, ताकि कोई पर्यटक केज में न गिर जाए। इसी बीच एक युवक अचानक जाली को लांघकर नीचे कूद गया। यह नजारा जिसने भी देखा, उसके होश उड़ गए। पर्यटक जोर-जोर से चिल्लाने लगे।

कोई युवक को रोकने की आवाज लगाता तो कोई जू के कर्मचारियों को बुलाने लगा। इधर युवक किसी की बात नहीं सुन रहा था। वह धीरे - धीरे शेर के नजदीक जाने लगा। इसके बाद जाकर बैठ गया। राहत की बात यह है कि शेर का चेहरा पीछे की तरफ था। इसलिए वह युवक को नहीं देख सका। इधर, युवक के कूदने की सूचना मिलते ही जू प्रबंधन में हड़कंप मच गया। जूकीपर रमेश साहू की सूचना पर एसडीओ, रेंजर, डिप्टी रेंजर व चिकित्सक के अलावा अन्य जूकीपर भागते हुए केज में पहुंचे।

सबसे पहले खुले केज में घूम रहे शेर को बंद केज के अंदर लाया गया। इसके बाद युवक को पकड़कर बाहर निकाला गया। पूछताछ में उसने अपना नाम कुंतल भिमटे (36) निवासी मगरपारा, आंबेडरकर नगर बताया। उसे कार्यालय लाकर स्वजन के संबंध में जानकारी ली गई। इसके बाद उसके पिता को मामले की जानकारी देकर तत्काल कानन पेंडारी में बुलाया गया। युवक को सभी ने जमकर फटकार भी लगाई।

सूचना मिलते ही युवक के पिता रमेश कुमार भिमटे कानन पेंडारी जू पहुंच गए। उन्हें जू प्रबंधन ने पूरी घटनाक्रम से अवगत कराया। इस पर पिता भी घबरा गए। उन्होंने जू प्रबंधन को बताया कि कुुंतल की तबीयत ठीक नहीं है। वह कब घर से बाहर निकलकर कानन पेंडारी जू पहुंच गया, इसकी खबर तक नहीं लगी।

जू प्रबंधन की नजर में युवक का यह अपराध गंभीर है। इसलिए उसके खिलाफ अपराध भी दर्ज किया गया। बाद में 10 हजार रुपये जुर्माना कर छोड़ा गया। इसके पिता उसे लेकर बिलासपुर लौट गए। इस घटना के बाद जू प्रबंधन सकते में हैं। देर शाम सुरक्षा को लेकर बैठक भी ली गई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH