न्यूज एंकर ईशिका शर्मा के गुनाहगारो को अंजाम तक पहुंचाने वाले पुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित
जांजगीर चाम्पा , 17-02-2023 11:12:42 PM
जांजगीर चाम्पा 17 फरवरी 2023 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 13 फरवरी 2023 को पुलिस को यादव चौक के पास अपने घर में एक युवती की अज्ञात कारणों से मृत अवस्था में बेड में शव मिलने की सूचना होने पर थाना जांजगीर में मर्ग क्र. 22/23 धारा 174 जा.फौ. का कायम कर जांच में लिया गया। डॉक्टर के द्वारा शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतिका की मौत की प्रकृति हत्यात्मक प्रतीत होना लेखबद्ध किया गया जिस पर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 143/2023 धारा 302 , 397, भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी रोहन पाण्डु तथा राजेन्द्र सूर्या को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने का चेन एवं अन्य जेवरात बरामद कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
इस प्रकार हत्या के प्रकरण को आरोपियो को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य करने वाले अनिल सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , चंद्रशेखर परमा , उप पुलिस अधीक्षक तोबियस खाखा , निरीक्षक मनीष सिंह परिहार , निरीक्षक लखेष केंवट , निरीक्षक कामिल हक , उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव , गोपाल सतपथी , सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह , मुकेश पांडेय , प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह , राजकुमार चंद्रा , जितेन्द्र सिंह परिहार , आरक्षक मनीष राजपुत , विरेन्द्र टंडन एवं विवेक सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

















