छत्तीसगढ़ - सरकारी शराब में मिलावट , शासकीय अंग्रेजी शराब दुकान के सुपरवाइजर और गार्ड सहित 6 गिरफ्तार
बिलासपुर , 16-02-2023 6:41:33 PM
बिलासपुर 16 फरवरी 2023 - बिलासपुर जिले में सरकंडा के शराब दुकान में अंग्रेजी शराब में मिलावट का मामला आया है इस मामले में आबकारी विभाग की टीम ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के सरकंडा में शराब दुकान के कर्मचारी कुछ लोगों से मिलीभगत कर अंग्रेजी शराब में मिलावट करके बिक्री कर रहे थे। इस मामले में आबकारी विभाग की टीम ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पकड़े गए आरोपियों में दुकान का सुपरवाइजर और गार्ड भी शामिल हैं। कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग की टीम ने शराब दुकान के पूरे स्टाफ को हटा दिया है।
बता दें कि मिलावटी शराब के तार रायपुर और अंबिकापुर से भी जुड़े हैं बताया जा रहा है कि शराब के बोतलों की नकली बॉटल और ढक्कन की सप्लाई बसों से की जाती है। आरोपी दुकान बंद होने के बाद देर रात तक शराब में मिलावट का काम करते थे इस दौरान एक सेल्समैन CCTV कैमरे में कैद हुआ। इस मामले की जांच में बड़े खुलासे हो सकते हैं फिलहाल आबकारी विभाग की टीम कार्यवाही में जुट गई है।

















