जांजगीर चाम्पा - शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षक धनीराम बंजारे निलंबित , जाने वजह

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षक धनीराम बंजारे निलंबित , जाने वजह
जांजगीर चाम्पा 14 फरवरी 2023 - संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा जारी आदेशानुसार जिले के नवागढ़ विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकलतरी में पदस्थ शिक्षक (एल बी) धनीराम बंजारे को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियत्रंण, तथा अपील) 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी जाजगीर के माध्यम से धनीराम बंजारे शिक्षक एल.बी. शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकलतरी के विरूद्ध श्रीमती सावित्री बाई बेवा भागवत उर्फ राम रतन सूर्यवंशी जांजगीर निवासी द्वारा उनकी भूमि पर बलपूर्वक जबरन मकान बनाने, नीव खोदकर भारी नुकसान पहुचाने का प्रयास, मना करने पर गाली-गलौच करने अभद्र व्यवहार करने व जान से मारने की धमकी दिये जाने की शिकायत कार्यालय को प्राप्त हुई। 
     
तत्संबंध में धनीराम बंजारे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। संबंधित द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण संतोषजनक, समाधानकारक नहीं पाया गया। धनीराम बंजारे का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है। जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर से प्राप्त निलंबन प्रस्ताव के आधार पर धनीराम बंजारे को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है तथा इनका मुख्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नवागढ़ जिला जांजगीर चाम्पा नियत किया गया है। निलंबन अवधि में धनीराम बजारे, शिक्षक एल.बी. शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकलतरी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH