शादी में बज रहे DJ की तेज आवाज से भड़क कर हाथी ने मचाया उत्पात , जान बचा कर भागे लोग

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शादी में बज रहे DJ की तेज आवाज से भड़क कर हाथी ने मचाया उत्पात , जान बचा कर भागे लोग
सीवान 14 फरवरी 2023 - बिहार में DJ की शोर से आम आदमी या प्रशासन ही नहीं अब हाथी भी परेशान हो चुका है. सीवान में एक शादी समारोह के दौरान DJ की आवाज से गजराज भड़क गये. इतने गुस्से हो गये कि शादी समारोह में भगदड़ मच गयी. लोग जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे. भड़के हाथी ने वहां जमकर उत्पात मचाया. गनीमत कहिए कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ. महावत ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद हाथी पर काबू पा लिया और उसे रस्सी में फंसा कर समारोह स्थल से दूर ले गये. गुस्सैल हाथी को गांव से दूर ले जाकर बांस के बगीचे में बांध दिया गया. हाथी पर जब तक काबू नहीं पाया गया था तब तक उसने उत्पात मचाते हुए काफी पेड़ों और फसलों को नुकसान पहुंचा डाला

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीवान जिले के रामापाली गांव में बारात आयी थी. इस बारात में हाथी और घोड़ा भी शामिल था. घुड़दौड़ होने के पश्चात बारात द्वार पूजा लगाने के लिए पहुंची. द्वार पूजा के दौरान DJ की तेज धुन पर नर्तकी ठुमके लगा रही थी. शोर-शराब सुन कर बारात का हाथी भड़क गया. बेकाबू हाथी उत्पात मचाने लगा. गजराज ने गुस्से में कई पेड़ और आसपास के खेत में लगी फसल को तबाह कर दिया. लोग इधर-उधर भागने लगे. उसके महावत ने उसे भीड़ से अलग किया. लेकिन, हाथी फसलों और पेड़ों को तोड़ते हुए बगीचे में जा पहुंचा. वहां रस्सी से फंसाकर उसे बंधक बनाया गया और आखिरकार काबू पाया गया।

इस बीच लोगों की सूचना पाकर मौके पहुंचे थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने स्थानीय मीडिया को बताया कि बारात में DJ की कानफोड़ू आवाज से हाथी भड़क गया था. बाद में उसको महावत और स्थानीय लोगों की मदद से काबू में किया गया और बांधा गया. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा हाथी के द्वारा उत्पात मचाने की सूचना देने पर पुलिस गांव पहुंची थी. हालांकि, पुलिस के आने से पहले गुस्सैल हाथी को काबू कर बंधक बनाया जा चुका था. इस वजह से कोई बड़ी घटना नहीं हुई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH