आज 50564 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धरती के पास से गुजरेगा Asteroid 2023 BC8 उल्कापिंड

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आज 50564 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धरती के पास से गुजरेगा Asteroid 2023 BC8 उल्कापिंड
नई दिल्ली 11 फरवरी 2023 - धरती के पास से आज एक विशाल उल्का पिंड गुजरने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक यह उल्कापिंड एक विमान के आकार से बराबर हो सकता है। एस्टेरॉयड की निगरानी रखने वाले नासा का प्लैनेटरी डिफेंस कोआर्डिनेशन ऑफिस ने बताया है कि Asteroid 2023 BC8 आज धरती की ओर बेहद तेजी से बढ़ रहा है और यह क्षुद्रग्रह 50564 प्रति घंटे की रफ्तार से धरती के बेहद करीब से गुजर जाएगा।

नासा ने संभावना जताई है कि Asteroid 2023 BC8 5.9 मिलियन किमी की दूरी से शनिवार को पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा। यह क्षुद्रग्रह लगभग 160 फीट चौड़ा होने का अनुमान है, जिसे एक विमान के आकार का बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी पृथ्वी के करीब से 3600 किमी की दूरी से शुक्रवार को एक शिपिंग ट्रक के आकार वाला एस्टेरॉयड गुजरा था। जिसे 2023 BU का नाम दिया गया था। हालांकि इस उल्कापिंड से भी धरती को कोई खतरा नहीं था। नासा लगातार बड़े और खतरनाक एस्टेरॉयड की जानकारी जुटाने को प्राथमिकता देता है, वहीं छोटे उल्कापिंड के बारे में तभी जानकारी मिलती है, जब वे धरती के बेहद करीब से गुजरते हैं।

आपको बता दें कि अधिकांश क्षुद्रग्रह या उल्कापिंड क्षुद्रग्रह बेल्ट में पाए जाते हैं, जो मंगल और बृहस्पति ग्रह की कक्षाओं के बीच मौजूद है। क्षुद्रग्रह आमतौर पर चट्टानों से बने होते हैं, लेकिन वे निकल और लोहे जैसी धातुओं से निर्मित होते हैं। गौरतलब है कि 19वीं शताब्दी के मध्य तक क्षुद्रग्रहों को ग्रह माना जाता था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH