जांजगीर चाम्पा -10 साल के बच्चे का अपहरण , 75 हजार की फिरौती की मांग

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा -10 साल के बच्चे का अपहरण , 75 हजार की फिरौती की मांग
जांजगीर चाम्पा 10 फरवरी 2023 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया ने बलौदा थाने में दिनाँक 09 फरवरी 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके बेटा और बहू को महिला लेबर सरदारीन अकलतरा पोडीभाठा निवासी कमला बाई चौहान एवं उसके साथ एक अन्य व्यक्ति उत्तर प्रदेश घाटमपुर ईट भट्टा में काम करने के लिये ले गये है।

और वह ग्राम शनिचराडीह में अपने पोते एवं पोती के साथ रहती है। दिनांक 06 फरवरी 2023 के 12 बजे लगभग उक्त महिला सरदारीन कमला बाई चौहान तथा उसके एक साथी मोटर सायकल से घर आये और अपहृत बालक को खुजली हुआ है जिसे ईलाज हेतु अकलतरा ले जाना है शाम तक छोड़ दूँगी कहते हुये बालक को अपने साथ ले गयी। प्रार्थिया द्वारा उक्त महिला से फ़ोन में बात करने पर कहा की तुम्हारे बेटे और बहू मेरे से 75 हजार रूपये लिये है, उसे तुम वापस करो तब तुम्हारे पोते को वापस करूंगी कहकर 75 हजार रुपये फिरौती की मांग करने लगी।
         
प्रार्थीया की रिपोर्ट पर आरोपियो के विरुद्ध थाना बलौदा में धारा 363 , 364 क , 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान अपह्रत बच्चे की बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उप पुलिस अधीक्षक निकोलस खलखो के नेतृत्व में  टीम गठित कर अपहृत बालक उम्र 10 वर्ष को आरोपिया कमला बाई चौहान  उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 02 पोडीभांठा अकलतरा के कब्जे से उसके मकान से रात्रि में बरामद किया गया जिसे सकुशल उसके दादी के सुपुर्द किया गया।
       
आरोपी कमला बाई चौहान उम्र 35 वर्ष और छबिलाल चौहान उम्र 42 वर्ष निवासी हाल मुकाम वार्ड क्रमांक 02 पोडीभांठा अकलतरा को दिनांक 10 फरवरी 2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।
    
आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं बालक की सकुशल बरामद करने में उप पुलिस अधीक्षक निकोलस खलखो , निरीक्षक उमेश साहू , उप निरीक्षक गोपाल सतपथी , सहायक उप निरीक्षक प्रमोद महार , कृष्णपाल कवर , प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवार , महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को , जीवंती कुजूर , आरक्षक श्याम राठौर , संतोष रात्रे , अहमद कुरैशी , उमेश यादव और युवराज सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
जांजगीर चाम्पा -10 साल के बच्चे का अपहरण , 75 हजार की फिरौती की मांग

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH