वेव सीरीज के बहाने पोर्न मूवी बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश , एक मॉडल की शिकायत के बाद ,,

मध्य प्रदेश , 01-08-2020 4:29:41 AM
Anil Tamboli
वेव सीरीज के बहाने पोर्न मूवी बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश , एक मॉडल की शिकायत के बाद ,,
इंदौर 31 जुलाई 2020 - लॉकडाउन में सिनेमा हॉल बंद होने से ओेटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. इन्हीं वेब सीरीज में काम दिलाने के बहाने खूबसूरत मॉडलों की अश्लील फिल्में शूट की जाती थीं और उन्हें बिना बताए ही पॉर्न वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाती थीं. मध्य प्रदेश के इंदौर में इस पूरे गिरोह का खुलासा हुआ है जो अब तक 5 लड़कियों को एक्ट्रेस बनाने के नाम पर उनकी फिल्में पॉर्न साइट पर अपलोड कर चुका है. 

इंदौर साइबर सेल ने एक ऐसे ब्लैकमेलर गिरोह का पर्दाफ़ाश किया जो नई-नई लड़कियों को फिल्म में काम दिलाने के बहाने उनकी अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे. फिलहाल साइबर सेल ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं चार आरोपी अब भी फरार हैं. साइबर सेल ने एक मॉडल की  शिकायत पर ये कार्रवाई की है. पूछताछ में पता चला है कि इसके पीछे एक बड़ा गिरोह सक्रिय है.

इंदौर में रहकर मॉडलिंग में करियर बना रही युवती ने पुलिस को बताया था कि दिसंबर 2019 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बड़े बैनर में लॉन्च करने का बोलकर खुद को मुंबई में डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बताने वाले ब्रिजेंद्र नामक शख्स ने उसे एरोड्रम रोड स्थित फार्म हाउस पर बुलाया.

वहां युवती अपने कॉस्टिंग डायरेक्टर दोस्त मिलिंद के साथ पहुंची. ब्रिजेंद्र ने उसे एक बोल्ड मूवी सीरीज में काम दिलवाने का बोलकर कुछ बोल्ड सीन शूट किए. उसने कहा कि इसमें से अश्लील कंटेंट हटाकर कुछ ही सीन रखते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करेंगे, लेकिन फिल्म को बिना एडिट किए पॉर्न साइट पर अपलोड कर दिया गया.

युवती को इस बात की भनक तक नहीं लगने दी. फिल्म को कुछ ही दिन में 4 लाख लोगों ने देख लिया. इस बात का पता लड़की को अपने एक परिचित से लगा तो वह घबरा गई और उसने ब्रिजेंद्र व दोस्त से संपर्क किया तो उन्होंने पल्ला झाड़ लिया. 

इस पर उसने फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर, कास्टिंग डायरेक्टर सहित 5 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें दो आरोपियों को अभी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 

साइबर सेल के एसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मॉडल युवती ने बोल्ड फिल्म बनाकर इंटरनेट पर पॉर्न साइट पर अपलोड करने की शिकायत 25 जुलाई को की है. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला की ये एक बड़ा गिरोह है जो युवतियों को इंटरनेट पर लोकप्रिय हो रहे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च करने का झांसा देकर अश्लील फिल्में बनाता है.

एसपी ने इस बारे में और जानकारी देते हुए कहा कि वो पहले लड़की को एक फार्म हाउस पर ले गए. वहां एक फिल्म शूट की. लड़की को इस बात का पता नहीं था कि ये फिल्म पॉर्न साइट पर डाल दी है. हमने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आईटी एक्ट में पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 4 और लड़कियों की भी फिल्म बनी है और उसे पॉर्न साइट पर डाला गया है. 

साइबर सेल की जांच में खुलासा हुआ कि ये पॉर्न फिल्म बनाने वाला रैकेट है. ये रैकेट फिल्मों और वेब सीरीज का झांसा देकर मॉडल युवतियों को बोल्ड सीन देने के लिए उकसाता है. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म मिलने के लालच में युवतियां उलझ जाती हैं. इंदौर में शूट हुई इन फिल्मों को मुंबई में लाखों रुपये में बेचा जाता है.

जांच में युवतियों के शारीरिक और आर्थिक शोषण की बात भी सामने आई है. पांच युवकों को सेल ने रेडार पर लिया था. इसमें दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बाकी की गिरफ्तारियों के बाद बड़ा खुलासा होने की संभावना है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH