हाथियों के दल को लेकर BIG UPDATE , सोंठी पहुँचा झुण्ड , इस रास्ते से वापस जा सकते है जंगल

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हाथियों के दल को लेकर BIG UPDATE , सोंठी पहुँचा झुण्ड , इस रास्ते से वापस जा सकते है जंगल
बिलासपुर 08 फरवरी 2023 -  हाथियों का दल अब सक्ती और जांजगीर चाम्पा जिले से निकल कर बिलासपुर जिले के सोंठी क्षेत्र के जंगल पहुंच गया है। हाथियों के इस दल में 5 शावक सहित 11 हाथी मौजूद हैं। वन विभाग हाथियों के मूवमेंट पर निगरानी रख रहा है। वन विभाग का अलग अलग दस्ता क्षेत्र में तैनात किया गया है साथ ही आस पास के गांवों में मुनादी कराकर अलर्ट रहने कहा गया है अभी तक किसी तरह की जान माल के नुकसान की खबर नही है।

जानकारी के मुताबिक हाथियों का दल देर रात खम्हरिया बस स्टैंड होते हुए मड़ई- बिटकुला के रास्ते अदराली जंगल पहुंच गया है। आज हाथियों के दल को अदराली नवापारा के जंगल मे विचरण कर देखा गया है। हाथियों के झुंड के पीछे वन विभाग की टीम लगी हुई है।

बता दें, कि 11 हाथियों का दल बीती रात 12 बजे तक लूथरा शरीफ के करीब लीलागर नदी के किनारे चंगोरी जंगल में था हाथियों का दल रात करीब 12:30 बजे चंगोरी जंगल से नदी के किनारे होते हुए ग्राम ऊनी पहुंचा, वहां शमशान घाट के पास कुछ देर रुक कर ग्राम खम्हरिया ITI के पीछे से खम्हरिया बस स्टैंड से पार होकर मड़ई बिटकुला के रास्ते अदराली जंगल में प्रवेश किया, इसके बाद निरतु होते हुए जेवरा नवापारा के घने जंगलों में विचरण कर रहा है वन विभाग का अनुमान है, कि हाथियों का दल अब कटरा जंगल के रास्ते से अलग हो गया है। हाथियों का जिस तरह से मूवमेंट है उस आधार पर ग्राम मुरली के जंगल होते हुए बोइदा जंगल मे प्रवेश करेगा अगर खोंधरा जंगल की ओर रुख करता है, तो पाली की ओर जाने की संभावना है।

वन विभाग के अफसरों ने बताया कि रात 1:30 बजे से  खम्हरिया बस स्टैंड के पहले सीपत बलौदा मार्ग में वाहनों की आवाजाही को बंद करा दिया गया था, ताकि हाथियों का दल आसानी से खम्हरिया मेन रोड को पार कर सके, इस दौरान वाहनों की हेड लाइट को भी बंद करा दी गई थी, देर रात हाथियों के दल ने जब खम्हरिया बस स्टैंड को पार कर लिया, तब सीपत बलौदा मार्ग को आवागमन के लिए चालू कराया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH